Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

विपक्ष में शिवपाल यादव को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश में भाजपा ने सरकार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को दिल्ली में योगी सरकार के मंत्रिमंडल के गठन को लेकर चर्चा होने जा रही है। ‌ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। ‌वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी भी विपक्ष में दमदार भूमिका निभाने के लिए रणनीति बनाने में जुटी हुई है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के लिए सपा की ओर से जसवंत नगर से विधायक और अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव का नाम चर्चा में है। ‌’शनिवार को एक समाचार चैनल से बात करते हुए शिवपाल यादव ने नेता प्रतिपक्ष के सवाल पर कहा कि  हमें जिम्मेदारी मिलेगी, वो बखूबी निभाएंगे, संगठन की मिलेगी तो वो हम निभाने का काम करेंगे’। योगी आदित्यनाथ को लेकर शिवपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री शपथ लेने के बाद किसी दल का नेता नहीं रहता। पूरे उत्तर प्रदेश की जनता का नेता होता है। हम चाहेंगे कि वह निष्पक्ष होकर उत्तर प्रदेश की भलाई के लिए काम करें। बता दें कि इसी महीने 21 मार्च को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने नवनिर्वाचित विधायकों की लखनऊ में मीटिंग बुलाई है। इस मीटिंग में नेता प्रतिपक्ष समेत तमाम मुद्दों पर मुहर लगने की उम्मीद है। 

Leave a Comment