Himachal Pradesh heavy Rain हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद फिर फटा बादल, कई गाड़ियां मलबे में दब गई, सड़कें भी बह गई, घरों को भी नुकसान, वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 1, 2026
Daily Lok Manch
Recent मौसम हिमाचल

Himachal Pradesh heavy Rain हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद फिर फटा बादल, कई गाड़ियां मलबे में दब गई, सड़कें भी बह गई, घरों को भी नुकसान, वीडियो



हिमाचल प्रदेश के कई राज्यों में शुक्रवार रात तेज बारिश हुई। 13 और 14 सितंबर को भी ज्यादातर जिलों में तेज बारिश का अनुमान है। किन्नौर-लाहौल स्पीति को छोड़कर सभी जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। इस सीजन में सामान्य से 43% ज्यादा बारिश हो चुकी है।हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के नम्होल में शुक्रवार देर रात बादल फटा।

हिमाचल: मंडी में लैंडस्लाइड, बिलासपुर में बादल फटा

बिलासपुर में बागली फटने पर सीएम सुखविंदर सिंह ने कहा कि नम्होल (बिलासपुर) में बादल फटने और मंडी ज़िला के धर्मपुर क्षेत्र में भूस्खलन की घटनाएँ अत्यंत पीड़ादायक हैं। इन दोनों घटनाओं से कई परिवारों को भारी नुक़सान उठाना पड़ा है और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। संकट की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएँ हर प्रभावित परिवार के साथ हैं।  प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन की टीमें युद्ध-स्तर पर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हैं और मलबे से घिरे घरों को भी खाली करवाया गया है।

इससे 10 से ज्यादा गाड़ियां मलबे में दब गईं। सड़कें भी बह गई। कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं, मंडी जिले के धर्मपुरमें सपड़ी रोह गांव में शनिवार सुबह 4 बजे लैंडस्लाइड हुई। कई घर मलबे से घिर गए हैं। 8 घर खाली कराए गए हैं।राज्य में बारिश-बाढ़ से मरने वालों का आंकड़ा 386 पहुंच गय है। राज्य में इस सीजन में सामान्य से 43% ज्यादा बारिश हो चुकी है। एक जून से 12 सितंबर के बीच 678.4mm बारिश होती है, इस बार 967.2mm बारिश हो चुकी है।

Related posts

Asian badminton championship 2023 : एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप मेंस डबल्स में भारत के सात्विक और चिराग की जोड़ी ने रचा इतिहास, फाइनल में पहुंचे

admin

𝗩𝗶𝗰𝘁𝗼𝗿𝘆 𝗶𝗻 𝗡𝗮𝗴𝗽𝘂𝗿 टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को एक पारी 132 रनों से हराया, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा और रोहित शर्मा रहे जीत के नायक

admin

Budget Session Rahul Gandhi Nirmala Sitaraman Laugh speech VIDEO : संसद में राहुल गांधी ने बजट के हलवे को लेकर बयान दिया तो वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को आई हंसी और उन्होंने माथा पकड़ लिया, देखें वीडियो 

admin

Leave a Comment