VIDEO High speed train vande Bharat burning: देश की सबसे हाईटेक ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप, बड़ा हादसा टला, देखें वीडियो - Daily Lok Manch Vande Bharat Express Fire 🔥
February 26, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

VIDEO High speed train vande Bharat burning: देश की सबसे हाईटेक ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप, बड़ा हादसा टला, देखें वीडियो

देश की सबसे हाईटेक ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस में आज बड़ा हादसा होने से बच गया। सुबह भोपाल से राजधानी दिल्ली के लिए रवाना हुई वदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में आग लग गई। जिसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि समय रहते हैं आग पर काबू पा लिया गया इसलिए बड़ा हादसा नहीं हुआ। बता दें कि आज सुबह रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से निजामुद्दीन के लिए रवाना हुई वंदे भारत ट्रेन की C14 बोगी में कुरवाई स्टेशन के पास बैट्री से आग लग गई।

बताया जा रहा है कि आग लगने की इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया है।रानी कमलापति से निजामुद्दीन जा रही वंदे भारत ट्रेन के C-14 कोच में आग लगी। ट्रेन नंबर 20171 भोपाल-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत सुबह 5.40 पर रवाना हुई। घटना बीना से पहले हुई। ट्रेन में सफर कर रहे यात्री के मुताबिक आग बैटरी से लगी। आग की सूचना मिलते ही ट्रेन को रोक कर सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया है।

Related posts

सीएम धामी ने आकांक्षी जनपदों व विकासखंडों को किया सम्मानित

admin

भारत दोराहे पर, एक तरफ दोस्ती तो दूसरी तरफ रूस का यूक्रेन की संप्रभुता पर हमला

admin

बुधवार रात 10 बजे तक प्रमुख खबरों की सुर्खियां

admin

Leave a Comment