दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में लू का अलर्ट, 11-12 जून से राहत के आसार - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 15, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में लू का अलर्ट, 11-12 जून से राहत के आसार

दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के दक्षिणी और पूर्वोत्तर हिस्सों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हालांकि, मानसून की यह रफ्तार उत्तर भारत तक अभी नहीं पहुंची है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने चेतावनी दी है कि दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के बड़े हिस्से अगले कई दिनों तक भीषण गर्मी और लू की चपेट में रहेंगे।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में 11-12 जून के दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि झोंकों की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

इसके बावजूद मौसम विभाग ने 8 से 11 जून के बीच दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के कई इलाकों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। दिन के तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी दोनों का सामना करना पड़ सकता है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश में 10 से 12 जून के दौरान छिटपुट बारिश की संभावना है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 11-12 जून को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। इसके बावजूद 9 से 10 जून के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश और 9 से 11 जून तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लू चलने की आशंका जताई गई है।

राजस्थान में मौसम सबसे अधिक चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। पश्चिमी राजस्थान में 7 जून के दौरान तेज धूल भरी आंधी चल सकती है, जहां हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा और झोंकों में 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इसके बाद 8 से 12 जून तक पश्चिमी राजस्थान में भीषण लू चलने की संभावना है। वहीं पूर्वी राजस्थान में 6 से 12 जून के दौरान छिटपुट बारिश और 7 से 12 जून तक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

वहीं, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 7 से 12 जून तक रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। हिमाचल प्रदेश में 6-8 जून और 11-12 जून के दौरान व उत्तराखंड में 6 से 12 जून तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ क्षेत्र में 12 जून तक बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 10 जून तक, जबकि विदर्भ में अगले तीन दिन आंधी-तूफान के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। छत्तीसगढ़ में 8 से 12 जून तक इसी तरह का मौसम बना रह सकता है।

वहीं, देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार मानसून ने 6 जून को अरब सागर के पश्चिम-मध्य और पूर्व-मध्य हिस्सों, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के कुछ भागों, तमिलनाडु के अधिकांश हिस्सों, दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम-मध्य और उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कई क्षेत्रों के साथ-साथ मिजोरम और मणिपुर तक अपनी पहुंच बनाई।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 2 से 3 दिनों में मानसून के महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर भारत के और अधिक क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। इसके बाद के 4 से 5 दिनों में मानसून के महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वोत्तर भारत व उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ और हिस्सों में पहुंचने की संभावना है

Related posts

TATA New Cycle Strider Cycle टाटा ने लॉन्च की “स्ट्राइडर साइकिल”, दीपावली पर ग्राहकों के लिए बड़ी छूट का किया एलान

admin

भारत-नेपाल सीमा पर सामान्य हो रहे हालात, अंतरिम सरकार गठन के बाद व्यापारिक गतिविधियों में रफ्तार

admin

CM Bhupendera patel Oath : गुजरात में भूपेंद्र पटेल की हुई ताजपोशी, 18वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ, 16 मंत्री भी बनाए गए, पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री समेत सभी भाजपा शासित मुख्यमंत्री रहे मौजूद

admin

Leave a Comment