Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 20, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

आज शाम 6 बजे तक प्रमुख खबरों की सुर्खियां, जानिए एक नजर में

? उत्तर प्रदेश में भाजपा के साथ नहीं बनी बात, जेडीयू अकेले लड़ेगी चुनाव।

?बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बदलाव किया है। एसबीआई ने एक साल से अधिक और दो साल से कम अवधि की एफडी पर ब्याज दर बढ़ाई है।

?उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने अपने 150 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की। 

?प्रयागराज: 50% क्षमता से काम करेंगे न्यायिक अधिकारी, हाई कोर्ट का निर्देश ।

?गोवा विधानसभा अध्यक्ष राजेश पाटनेकर कोरोना पॉजिटिव ।

?सीएम चन्नी के बाद बीजेपी की भी मांग- पोस्टपोन किए जाएं पंजाब चुनाव ।

?एसेस सीरीज ऑस्ट्रेलिया का क्लीन स्वीप, 4-0 से इंग्लैंड को हराया ।

?अमित शाह 23 जनवरी से उतर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार शुरू करेंगे ।

?गुजरात: कोरोना संकट के बीच द्वारकाधीश मंदिर भक्तों के लिए 23 जनवरी तक बंद ।

?सपा एमएलसी घनश्याम लोधी भारतीय जनता पार्टी में हुए शामिल
 ?कश्मीर के बारामूला जिले में ‘शेरवानी हॉल’ के अंदर लगी भीषण आग ।

?गोवा के हर जिले में खोलेंगे मोहल्ला क्लीनिक, सीएम केजरीवाल का वादा ।

?महाराष्ट्र के पालघर में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां ।

?पंजाब कांग्रेस में टिकट बंटवारे को लेकर बवाल, कई विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी नाराज ।

?उत्तराखंड में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, उधमसिंह नगर के एसएसपी को पद से हटाया।

Leave a Comment