Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 8, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

पीएम मोदी के दौरे से पहले नेतन्याहू उत्साहित; जमकर की तारीफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते इजरायल के दौरे पर जाने वाले हैं। उनके इस दौरे पर इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू काफी उत्साहित हैं। इजरायली पीएम के ऑफिस ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर पीएम मोदी के दौरे की जानकारी दी और दुनिया में भारत के बढ़ते रुतबे की तारीफ की।


पोस्ट में लिखा गया, ‘ग्लोबल पावर जो कि भारत है, के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के बीच बने खास रिश्ते को इस हफ्ते बताया जाएगा। हम पर्सनल दोस्त हैं और अक्सर फोन पर बात करते हैं और एक-दूसरे से मिलते रहते हैं। मैं भारत आया हूं और मोदी यहां आए हैं।’

उन्होंने आगे कहा, ‘हम मेडिटेरेनियन के पानी में साथ-साथ घूमे हैं, और तब से मेडिटेरेनियन, गंगा और जॉर्डन में बहुत पानी बह चुका है।’ बता दें कि पीएम मोदी का यह दूसरा इजरायल दौरा है। इसके पहले वह 2017 में इजरायल गए थे।

पीएम मोदी के इस दौरे में आर्थिक, डिप्लोमैटिक और सिक्योरिटी सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा होगी। नेतन्याहू ने कहा कि बुधवार को भारत के पीएम आएंगे और इजरायली संसद में भाषण देंगे। हम येरुशलम में एक इनोवेशन इवेंट भी करेंगे और साथ में याद वाशेम जाएंगे।

Leave a Comment