हर्रावाला रेलवे स्टेशन का बदला स्वरूप, पीएम मोदी ने किया राष्ट्र को समर्पित, धामी बोले- उत्तराखंड की विकास यात्रा को मिलेगी नई रफ्तार - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 6, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

हर्रावाला रेलवे स्टेशन का बदला स्वरूप, पीएम मोदी ने किया राष्ट्र को समर्पित, धामी बोले- उत्तराखंड की विकास यात्रा को मिलेगी नई रफ्तार

देहरादून: उत्तराखंड को आधुनिक रेलवे सुविधाओं की दिशा में एक और बड़ी सौगात मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर में पुनर्विकसित 75 रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया। इसी कड़ी में देहरादून का हर्रावाला रेलवे स्टेशन भी नए स्वरूप के साथ राष्ट्र को समर्पित किया गया। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस स्टेशन का पुनर्विकास न केवल यात्रियों को बेहतर अनुभव देगा, बल्कि यह उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और आधुनिक विकास का भी प्रतीक बनेगा। कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का उत्तराखंड की जनता की ओर से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में रेलवे विकास नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लगभग 19 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकसित हर्रावाला रेलवे स्टेशन उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि स्टेशन का डिज़ाइन दून घाटी की प्राकृतिक सुंदरता और राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है। परिसर में पारंपरिक ऐपण कला को विशेष स्थान देकर आधुनिकता और संस्कृति का सुंदर समन्वय प्रस्तुत किया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे अभूतपूर्व बदलाव के दौर से गुजर रही है। रेलवे नेटवर्क का तेजी से आधुनिकीकरण हो रहा है, सुरक्षा और तकनीकी दक्षता में लगातार सुधार हुआ है तथा वंदे भारत और नमो भारत जैसी स्वदेशी आधुनिक ट्रेनें देश की नई पहचान बन चुकी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों तक रेल पहुंचाने का सपना भी तेजी से साकार हो रहा है। ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल परियोजना का 75 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है, जो भविष्य में राज्य के सामाजिक, आर्थिक और पर्यटन विकास को नई गति देगा।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को मिली दो वंदे भारत ट्रेनों से प्रदेश आने वाले यात्रियों और पर्यटकों को बड़ी सुविधा मिल रही है। साथ ही केंद्र सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए उत्तराखंड को रेलवे अवसंरचना विकास हेतु रिकॉर्ड 4,769 करोड़ रुपये का रेल बजट दिया है। इसके अलावा राज्य में लगभग 39,491 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न रेलवे परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि पुनर्विकसित हर्रावाला रेलवे स्टेशन उत्तराखंड की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित उत्तराखंड के “विकल्प रहित संकल्प” को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी।

कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त), जनप्रतिनिधि, भारतीय रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, राज्य सरकार के अधिकारी, स्थानीय नागरिक और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तराखंड में विधानसभा बजट सत्र आज से, धामी सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयक करेगी पारित

admin

आचार संहिता लागू होने के बाद 10 जनवरी की शाम को व्हाट्सएप से बैकडेट में यूटीयू के कुलसचिव के ट्रांसफर और नई नियुक्ति का आया आदेश

admin

Uttarakhand उत्तराखंड का चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, 40 नेताओं में सीएम योगी का भी नाम, देखें लिस्ट

admin

Leave a Comment