ग्राम रोजगार सेवक संघ 6 सितंबर को सौंपेगा डीएम को ज्ञापन - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 2, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

ग्राम रोजगार सेवक संघ 6 सितंबर को सौंपेगा डीएम को ज्ञापन

(जौनपुर) ग्राम रोजगार सेवक संघ प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर ग्राम रोजगार सेवक संघ जनपद जौनपुर इकाई द्वारा 6 सितम्बर मंगलवार को जिलाधिकारी जौनपुर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।संघ के जिलाध्यक्ष डीपी शुक्ला ने कहा कि 4 अक्टूबर 2021 को मुख्यमंत्री जी द्वारा की गई घोषणा को अभी तक अमली जामा न पहनाया जाना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है जिससे हमारे पूरे जनपद के ग्राम रोजगार सेवक साथी खासे नाराज हैं।जिस प्रकार हमारे जनपद के हर ब्लॉक के जांबाज साथियों ने 1 व 2 सितम्बर के ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम को सफल बनाया है उसी प्रकार हमारी सभी से अपील है कि 6 सितम्बर को भी सुबह 10 बजे जिला मुख्यालय पहुचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का कार्य करें।

पंकज मणि तिवारी, जौनपुर

Related posts

योगी सरकार ने भीषण गर्मी को देखते हुए इन जिलों में 1 से लेकर 8 तक के स्कूलों के समय में किया बदलाव, जारी किया शासनादेश

admin

यूपी में पहले चरण के लिए आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, 11 जिलों की इन सीटों पर होगा मतदान

admin

महानवमी पर्व पर सीएम योगी और मुख्यमंत्री धामी ने किया कन्या पूजन

admin

Leave a Comment