September 25, 2026
Daily Lok Manch
Recent

‘विकसित भारत’ के विजन को रफ्तार देने में जुटी सरकार: पीएम मोदी ने सचिवों संग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ‘सेवा तीर्थ’ में केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों और विभागों के सचिवों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में सरकार के अगले चरण के प्रशासनिक और आर्थिक सुधारों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा विभिन्न मंत्रालयों के कार्यों की समीक्षा की गई।

बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, डिजिटल गवर्नेंस, नियमों को सरल बनाना, प्रशासनिक दक्षता बढ़ाना और सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करना रहा। इसके साथ ही ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को गति देने, ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को मजबूत करने और मंत्रालयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी विशेष जोर दिया गया।

बैठक में कैबिनेट सचिव, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी.के. मिश्रा, प्रधान सचिव-2 शक्तिकांत दास सहित केंद्र सरकार के सभी प्रमुख मंत्रालयों और विभागों के सचिव मौजूद रहे। मौजूदा वित्त वर्ष में प्रधानमंत्री और सचिव स्तर के अधिकारियों के बीच यह पहली बड़ी समीक्षा बैठक थी, जिसे वर्ष 2026 की दूसरी छमाही के लिए सरकार की नीतिगत प्राथमिकताओं के अनुरूप प्रशासनिक तैयारियों की अहम कवायद माना जा रहा है।

इसके अलावा ईज ऑफ लिविंग को बेहतर बनाने, प्रमुख सुधार कार्यक्रमों की प्रगति का आकलन करने और उन क्षेत्रों की पहचान करने पर भी चर्चा हुई, जहां नीतिगत लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के लिए अतिरिक्त प्रयासों की आवश्यकता है।

Leave a Comment