गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर से किया कमाल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 1, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय स्पोर्ट्स

गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर से किया कमाल

Neeraj Chopra Gold Medal Kuortane Games Javelin Throw: एक बार फिर से ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने कमाल कर दिया। साल 2021 के टोक्यो में आयोजित ओलंपिक खेलों में भारत के नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीता था। इस सफलता के बाद नीरज चोपड़ा को गोल्डन ब्वॉय बना दिया। आज एक बार फिर नीरज ने गोल्ड मेडल जीता । यह नीरज चोपड़ा का ओलंपिक खेलों के बाद पहला गोल्ड है। उन्होंने 86.69 मीटर दूरी तक भाला फेंकते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। स्पर्धा में कोई खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के बराबर थ्रो नहीं फेंक सका और उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक जीतने पर केंद्रीय भूतल और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट करते हुए बधाई दी है। 

Related posts

हल्द्वानी में रेलवे लाइन के किनारे बसी बस्तियों पर सुप्रीम कोर्ट ने की मेहरबानी, नैनीताल हाईकोर्ट के फैसले पर लगाई रोक, बनभूलपुरा में बसे हजारों लोगों को मिली राहत

admin

PM Modi UAE Visit : दो दिवसीय फ्रांस यात्रा के बाद पीएम मोदी यूएई के लिए रवाना हुए

admin

Jammu Kashmir Rajouri : घाटी में आतंकियों के किए गए ब्लास्ट में 5 जांबाज जवान शहीद, सेना का सर्च ऑपरेशन जारी, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment