Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 20, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

जीत से गदगद: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निकाला विजय जुलूस

3 जून को चंपावत विधानसभा के उपचुनाव नतीजों में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बंपर जीत हासिल की थी। जीत से गदगद सीएम धामी ने शनिवार को राजधानी देहरादून में विजय जुलूस निकाला। यह जुलूस परेड ग्राउंड से शुरू हुआ। इसमें भाजपा के तमाम केंद्रीय मंत्री और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जीत की बधाई दी। इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि चंपावत की धरती से अपना प्यार जीवन भर निभाऊंगा। सीएम ने लोगों का आभार जताते हुए उम्मीदों पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जनता से प्यार, आशीर्वाद उन्हें मिला है उसी के कारण आज वह दोबारा इस राज्य की सेवा कर पर रहे हैं। देहरादून में निकाले गए विजय जुलूस की सीएम धामी ने सोशल मीडिया पर भी जानकारी शेयर करते हुए लिखा कि शनिवार को चम्पावत उपचुनाव में प्रचण्ड विजय के बाद देहरादून आगमन पर पार्टी के सम्मानित पदाधिकारियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं ने भव्य रोड शो के माध्यम से स्वागत एवं अभिनंदन किया। आप सभी के अपार समर्थन व स्नेह से अभिभूत हूं, आप सभी का हृदयतल से आभार!

यह भी पढ़ें–👇👇

Leave a Comment