गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए सहायक अध्यापक, समावेशी शिक्षा को मिलेगी रफ्तार; शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 16, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए सहायक अध्यापक, समावेशी शिक्षा को मिलेगी रफ्तार; शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

उत्तराखंड सरकार ने समावेशी शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। रविवार को श्रीनगर में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गढ़वाल मंडल के 69 नवचयनित सहायक अध्यापक (एलटी) को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने में इन शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

विद्यालयी शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपे गए। चयनित शिक्षकों में पौड़ी जिले के 21, टिहरी गढ़वाल के 17, चमोली और देहरादून के 9-9, उत्तरकाशी के 8, रुद्रप्रयाग के 4 तथा हरिद्वार के 1 अभ्यर्थी शामिल हैं।

नवनियुक्त शिक्षकों को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा देने का कार्य नहीं करते, बल्कि समाज और राष्ट्र के भविष्य की नींव तैयार करते हैं। उन्होंने कहा कि विशेष शिक्षा से जुड़े शिक्षकों का दायित्व और भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि उन्हें ऐसे बच्चों के साथ कार्य करना होता है जिन्हें सामान्य शिक्षा के साथ अतिरिक्त सहयोग, धैर्य और संवेदनशीलता की आवश्यकता होती है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सुधार कर रही है। सरकारी विद्यालयों में आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है और शिक्षकों के प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने के लिए आधारभूत ढांचे को भी मजबूत किया जा रहा है।

शिक्षा मंत्री ने विश्वास जताया कि नव नियुक्त शिक्षक पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे और प्रदेश में समावेशी एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लक्ष्य को साकार करने में अहम योगदान देंगे।

Related posts

ओमिक्रॉन से फिर थमने लगी रफ्तार, हर रोज बढ़ते मरीजों की गिनी जा रही संख्या, पाबंदियां भी लगनी हुई शुरू

admin

Corona Festival guidelines release कोरोना प्रोटोकॉल : नए साल के जश्न को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को जारी की नई गाइडलाइन

admin

वाराणसी ज्ञानवापी विवाद में सुनवाई करने वाले जज का किया गया ट्रांसफर

admin

Leave a Comment