Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 31, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तराखंड

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और गढ़वाल के सांसद तीरथ सिंह रावत ने अंकिता भंडारी के परिजनों से मुलाकात कर दी सांत्वना

अंकिता भंडारी मर्डर केस में अभी भी उत्तराखंड में गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ‌ वहीं दूसरी ओर अंकिता के परिजनों से नेताओं का मिलने का सिलसिला जारी है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और गढ़वाल के सांसद तीरथ सिंह रावत ने डोभ श्रीकोट पहुंचकर अंकित भंडारी के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अंकिता के माता पिता से मुलाकात कर दिवंगत बेटी की हत्या पर अफसोस जताया। उन्होंने कहा कि अंकिता हत्याकांड के आरोपियों को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा। वहीं, इससे पूर्व बीजेपी महिला प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल और केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने भी अंकिता के घर जाकर परिजनों का दुख बांटा। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने डोभ श्रीकोट पहुंचकर अंकिता भंडारी के परिजनों से मुलाकात की थी।

Leave a Comment