उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और गढ़वाल के सांसद तीरथ सिंह रावत ने अंकिता भंडारी के परिजनों से मुलाकात कर दी सांत्वना - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 10, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तराखंड

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और गढ़वाल के सांसद तीरथ सिंह रावत ने अंकिता भंडारी के परिजनों से मुलाकात कर दी सांत्वना

अंकिता भंडारी मर्डर केस में अभी भी उत्तराखंड में गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ‌ वहीं दूसरी ओर अंकिता के परिजनों से नेताओं का मिलने का सिलसिला जारी है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और गढ़वाल के सांसद तीरथ सिंह रावत ने डोभ श्रीकोट पहुंचकर अंकित भंडारी के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अंकिता के माता पिता से मुलाकात कर दिवंगत बेटी की हत्या पर अफसोस जताया। उन्होंने कहा कि अंकिता हत्याकांड के आरोपियों को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा। वहीं, इससे पूर्व बीजेपी महिला प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल और केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने भी अंकिता के घर जाकर परिजनों का दुख बांटा। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने डोभ श्रीकोट पहुंचकर अंकिता भंडारी के परिजनों से मुलाकात की थी।

Related posts

सीएम धामी के बड़ा फैसला यूकेएसएसएससी की पांच परीक्षाएं रद की

admin

24 घंटे में दो हादसे : वंदे भारत ट्रेन के पीछे पड़े “जानवर”, कल भैंस से टकराई आज गाय के टकराने से फिर पिचका इंजन का हुलिया

admin

धामी सरकार ने विधानसभा में पेश किया 65 हजार करोड़ रुपए का बजट

admin

Leave a Comment