Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 10, 2026
Daily Lok Manch
राजनीतिक राष्ट्रीय

पूर्व केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन, बेटी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

गुरुवार शाम को भारतीय कद्दावर नेता का निधन हो गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का गुरुवार को 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी बेटी सुभाषिनी शरद यादव ने अपने पिता के निधन की जानकारी फेसबुक पोस्ट के माध्यम से दी। उन्होंने लिखा, पापा नहीं रहे। 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। शरद यादव गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे और लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था। बता दें कि शरद यादव की सियासत मुलायम सिंह यादव, लालू प्रसाद यादव रामविलास पासवान और नीतीश कुमार के समकालीन रही। शरद यादव का जन्म 1 जुलाई 1947 को मध्यप्रदेश के होशंगाबाद के बंदाई गांव में किसान परिवार में हुआ था। शरद यादव 2003 में जनता दल बनने के बाद से लंबे समय तक पार्टी के अध्यक्ष रहे। वह सात बार लोकसभा सांसद भी रहे। पिछले कुछ वक्त से वह सक्रिय राजनीति में नजर नहीं आ रहे थे। शरद यादव चार बार बिहार के मधेपुरा सीट से सांसद रहे हैं। वे जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के अध्यक्ष के साथ केंद्र में मंत्री भी रह चुके हैं। साल 1989 में उत्तर प्रदेश के बदायूं से भी शरद यादव लोकसभा का चुनाव जीते थे। आरजेडी के नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर शरद यादव के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, ”मंडल मसीहा, राजद के वरिष्ठ नेता, महान समाजवादी नेता मेरे अभिभावक आदरणीय शरद यादव जी के असामयिक निधन की खबर से मर्माहत हूं।

Leave a Comment