पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा की सांसद मेनका गांधी ने लखनऊ में सीएम योगी से मुलाकात कर सुल्तानपुर जनपद की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 28, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा की सांसद मेनका गांधी ने लखनऊ में सीएम योगी से मुलाकात कर सुल्तानपुर जनपद की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से भारतीय जनता पार्टी की सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने जनपद के सभी 4 भाजपा विधायकों के साथ लखनऊ स्थित 5 कालिदास मार्ग पर शुक्रवार 20 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की । सीएम योगी के साथ मुलाकात के दौरान भाजपा सांसद मेनका गांधी ने जिले की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की।
इस बैठक में मेनका गांधी के साथ बीजेपी विधायक विनोद सिंह, सदर सीट से विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, लंभुआ से विधायक सीताराम वर्मा और कादीपुर विधायक राजेश गौतम शामिल थे। सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ हुई बैठक में मेनका गांधी और तमाम विधायकों ने जिले की एकमात्र किसान और सहकारी चीनी मिल के सुदृढ़ीकरण व विस्तारीकरण कराने समेत कई महत्वपूर्ण मांगें रखी।

Related posts

मुस्लिम धर्म से नाराज चल रहे यूपी शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी बने हिंदू, नाम भी बदला

admin

UP Nagar Nikay Chunav aam aadmi party Candidates Name announced : यूपी में आम आदमी पार्टी ने नगर निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशी किए घोषित, देखें लिस्ट

admin

Kanpur VIDEO देर रात तक अफसरों का मनोरंजन : कानपुर देहात में मां-बेटी की जिंदा जलकर हुई मौत से कुछ घंटे पहले मंच पर जमकर ठुमके लगाती रहीं डीएम तो एसपी “बदन पर सितारे लपेटे हुए” गाकर महोत्सव में बांधते रहे समां, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment