पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह होंगे महाराष्ट्र के राज्यपाल, जल्द जारी हो सकता है आदेश - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 18, 2026
Daily Lok Manch
राजनीतिक राष्ट्रीय

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह होंगे महाराष्ट्र के राज्यपाल, जल्द जारी हो सकता है आदेश

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। कई दिनों से कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा कैप्टन अमरिंदर सिंह को कोई बड़ा पद दे सकती है। ‌बताया जा रहा है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को महाराष्ट्र का अगला राज्यपाल बनाने का आदेश जारी कर दिया गया है। कैप्टन कुछ समय पहले ही बीजेपी में शामिल हुए थे। उन्होंने अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का भी बीजेपी में विलय कर दिया था। बता दें, महाराष्ट्र के मौजूदा गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी कुछ दिन पहले पद छोड़ने की इच्छा जता चुके थे, जिसके बाद कैप्टन को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था। आर्मी से रिटायर्ड कैप्टन के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अच्छे संबंध हैं। हाल ही में उन्हें बीजेपी की 83 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। बीजेपी में लगातार उनका कद बढ़ रहा है। वहीं अब उन्हें महाराष्ट्र का गवर्नर बनाने की तैयारी शुरू हो गई है।

Related posts

जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर पीएम मोदी ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, भाजपा समेत कई पार्टियों के नेता मौजूद रहे

admin

UP Karauli Sarkar Santosh Singh bhadoriya चमत्कारिक बाबा ! : डॉक्टर के साथ मारपीट के लगे आरोप के बाद अचानक देश भर में चर्चा में आए करौली शंकर बाबा, यूपी के इस जिले में जन्मे बाबा किसान आंदोलन से चमके और बनाया करोड़ों का साम्राज्य, देखें वीडियो

admin

Himachal Congress CM Face Fight : हिमाचल कांग्रेस में नाटकीय मोड़, बाहर से आए पार्टी प्रभारियों ने राज्यपाल से सरकार बनाने का दावा पेश किया तब एक भी नेता साथ में नहीं था, एकनाथ शिंदे की राह पर सुखविंदर सिंह, भाजपा भी सक्रिय

admin

Leave a Comment