जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने भाजपा ज्वाइन की, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिलाई सदस्यता - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 16, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने भाजपा ज्वाइन की, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिलाई सदस्यता

जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने राजधानी दिल्ली में भाजपा का दामन थाम लिया है। गुरुवार को दिल्ली में बीजेपी की सदस्यता ले ली। दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पार्टी में शामिल कराया। इस मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह भी उपस्थिति रहे. पार्टी जॉइन करते ही आरसीपी सिंह ने सीएम नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया। मीडिया को संबोधित करते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि सब नीतीश कुमार को पीएम कहते हैं। वो खुद भी नीतीश कुमार को पीएम मानते हैं। वो तो पहले ही कह चुके हैं कि नीतीश बाबू पीएम थे, पीएम हैं और पीएम ही रहेंगे लेकिन पीएम का मतलब क्या होता है पलटी मार। पहचान क्या बनी है। बताइए कि आपने कितनी बार विश्वासघात किया है।

Related posts

Sathish Shah No More फिल्मों में अपने रोल से सबको गुदगुदाने वाले एक्टर सतीश शाह नहीं रहे, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक 

admin

यह रहेंगी आज की प्रमुख खबरें

admin

Christmas celebrate all world : भारत समेत दुनिया भर में क्रिसमस का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया, गिरजा घरों में हुई विशेष प्रार्थना

admin

Leave a Comment