September 7, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Christmas celebrate all world : भारत समेत दुनिया भर में क्रिसमस का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया, गिरजा घरों में हुई विशेष प्रार्थना

क्रिसमस का त्योहार भारत समेत दुनिया भर में धूमधाम के साथ मनाया गया। अमेरिका, ब्रिटेन, रूस और जर्मनी समेत तमाम देशों में क्रिसमस पर रौनक दिखाई दी। ‌ गिरजा घरों में विशेष प्रार्थना आयोजित की गई। वहीं भारत में क्रिसमस धूमधाम के साथ मनाया गया। राजधानी दिल्ली, शिमला, भोपाल, बेंगलुरु, गोवा, केरल, लखनऊ, देहरादून, पटना, मुंबई, जयपुर, मसूरी समेत तमाम शहरों में क्रिसमस की धूम दिखाई दी।

Delhi
Delhi
Lucknow
Shimla
Shimla

जिसका नजारा देखते ही बन रहा है। कोविड महामारी के कारण पिछले दो वर्षों में त्योहार का जश्न प्रभावित हुआ था लेकिन इस बार लोगों ने पूरे उत्साह के साथ इस त्योहार का जश्न मनाया। क्रिसमस का त्योहार रविवार को देशभर में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर विशेष प्रार्थना के लिए गिरजाघरों में लोगों की भारी भीड़ देखी गई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित चर्च में धूमधाम से क्रिसमस मनाया गया। चर्च के पास बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ नजर आ रहे थे। राष्ट्रीय राजधानी में बड़ी संख्या में लोगों ने गिरजाघरों में आकर प्रार्थना की। गिरजाघर रोशनी से जगमगा रहे थे।

Leave a Comment