Uttarakhand Congress former MLA Ranjeet Das join BJP : बागेश्वर उपचुनाव से पहले पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी ने बदला पाला, भाजपा की ग्रहण की सदस्यता - Daily Lok Manch Uttarakhand Congress former MLA Ranjeet Das join BJP
February 26, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

Uttarakhand Congress former MLA Ranjeet Das join BJP : बागेश्वर उपचुनाव से पहले पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी ने बदला पाला, भाजपा की ग्रहण की सदस्यता

शनिवार 12 अगस्त को राजधानी देहरादून में उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चेहरे पर मुस्कान थी। इस मुस्कान की वजह है कि अगले महीने 5 सितंबर को उत्तराखंड के बागेश्वर में होने वाले विधानसभा उपचुनाव से पहले आज भाजपा ने कांग्रेस को तगड़ा झटका दिया है। बागेश्वर में कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता रंजीत दास शनिवार को देहरादून स्थित कांग्रेस मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र और मुख्यमंत्री धामी ने रंजीत दास को भाजपा की सदस्यता दिलाई। 

बता दें की 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके रंजीत दास ने भाजपा का दामन थाम लिया,चुनाव से पहले रंजीत दास के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस को यह बड़ा झटका है, क्योंकि विधानसभा चुनाव में रणजीत दास को तकरीबन 20 हजार के करीब वोट मिले थे,और दूसरे नंबर पर रहे थे ,लेकिन उपचुनाव में कांग्रेस ने रंजीत दास से किनारा कर लिया,जिस वजह से रंजीत दास ने कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा में शामिल होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रंजीत दास को अपने टि्वटर हैंडल पर बधाई दी है। 

Related posts

उत्तराखंड के पूर्णागिरि धाम मेले में दर्दनाक हादसा: बस से कुचलकर 5 श्रद्धालुओं की मौत, 7 घायल, सीएम धामी ने जताया शोक

admin

गुजरात में भूपेंद्र पटेल के शपथ समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होंगे

admin

सीएम धामी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

admin

Leave a Comment