आपदा पीड़ितों को उचित मुआवजा न दिए जाने पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने दिया धरना - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 25, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड राजनीतिक

आपदा पीड़ितों को उचित मुआवजा न दिए जाने पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने दिया धरना

पंजाब प्रभारी के पद से मुक्त होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत उत्तराखंड में होने जा रहे विधान सभा चुनाव को लेकर सड़क पर उतर कर धामी सरकार की नीतियों का विरोध करना शुरू कर दिया है। ‌ आज एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री और चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत व कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गणेश गोदियाल अपने समर्थकों के साथ सचिवालय के बाहर सड़क पर धरने पर बैठे। कांग्रेस की मांग है कि हाल ही में भारी बारिश व अतिवृष्टि से कुमाऊं व गढ़वाल मंडल में भारी जनहानि व आर्थिक नुकसान हुआ। हजारों लोग बेघर हो गए हैं। प्रदेश सरकार इस प्राकृतिक आपदा को लेकर गंभीर नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि धामी सरकार राहत आपदा बचाव के लिए गंभीर नहीं है। इस दौरान हरीश रावत के साथ कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। 

Related posts

Uttarakhand : रुद्रपुर तहसील का औचक निरीक्षण में खामियां मिलने पर कुमाऊं कमिश्नर ने कर्मचारियों को लगाई फटकार

admin

Akshay Kumar Baba Kedarnath dham Darshan भोले के रंग में रंगे अभिनेता : बाबा केदारनाथ धाम पहुंचे अक्षय कुमार ने मंदिर के गर्भग्रह में किए दर्शन, तीर्थयात्रियों में एक्टर के साथ फोटो खिंचवाने की लगी रही होड़, देखें वीडियो

admin

सीएम धामी ने दून मेडिकल कॉलेज में किया औचक निरीक्षण, अस्पताल में भर्ती मरीजों से ली जानकारी

admin

Leave a Comment