पूर्व कैथोलिक पोप बेनेडिक्ट 16वें का 95 वर्ष की आयु में निधन - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
May 24, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय

पूर्व कैथोलिक पोप बेनेडिक्ट 16वें का 95 वर्ष की आयु में निधन

पूर्व कैथोलिक पोप बेनेडिक्ट 16वें का शनिवार को 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वैकिटन सिटी में उन्होंने अंतिम सांस ली। वेटिकन चर्च के प्रवक्ता ने बयान जारी करते हुए कहा कि हमें दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि पूर्व पोप बेनेडिक्ट 16वें का आज सुबह 9:34 बजे वेटिकन के मैटर एक्लेसिया मोनेस्ट्री में निधन हो गया।

बता दें कि एमेरिटस बेनेडिक्ट पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। इसके कारण ही उन्होंने पोप पद से इस्तीफा दिया था। पिछले 600 वर्षों में ऐसा करने वाले पहले पोप थे। वह सन 1415 में ग्रेगरी XII के बाद इस्तीफा देने वाले पहले पोप बने थे। जोसेफ रैत्जिंगर था और 2005 में उन्हें वेटिकन सिटी का पोप चुना गया था। तब उनकी उम्र 78 वर्ष की थी और वह सबसे उम्रदराज पोप में से एक थे। वह करीब आठ साल तक रोमन कैथोलिक चर्च के पोप रहे। बीमारी के चलते उन्होंने फरवरी 2013 में पद छोड़ दिया था।

Related posts

पाकिस्तान सरकार ने स्कूल-कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में होली खेलने पर तत्काल प्रभाव से लगाई रोक, पाक शिक्षा आयोग के फैसले का विरोध भी हो रहा

admin

रूस और यूक्रेन में जारी जंग के बीच हाईलेवल की मीटिंग में मोदी सरकार ने किया बड़ा फैसला

admin

भारत-रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी पर मंथन, वैश्विक मुद्दों पर चर्चा

admin

Leave a Comment