यूपी विधानसभा चुनाव के लिए जेडीयू ने 17 और अपना दल ने दो प्रत्याशियों की जारी की लिस्ट, इन्हें मिला टिकट - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 4, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए जेडीयू ने 17 और अपना दल ने दो प्रत्याशियों की जारी की लिस्ट, इन्हें मिला टिकट

बिहार में भाजपा की सहयोगी दल जनता दल यूनाइटेड यानी जेडीयू ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार शाम को अपने 17 प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। वहीं केंद्र में भाजपा की सहयोगी अपना दल ने भी अपने 2 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। जनता दल यूनाइटेड की जारी की गई लिस्ट में 17 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। जेडीयू ने जौनपुर की मल्हनी सीट सीट से धनंजय सिंह को टिकट दिया है। जबकि जहूराबाद सीट से ओपी राजभर के खिलाफ भी प्रत्याशी उतारा है। फर्रुखाबाद सदर सीट से वरुण अशोक सक्सेना, सीतापुर की बिसवां सीट से रामकिशोर वर्मा, प्रतापगढ़ की रामपुर खास सीट से लाल जी पटेल, रायबरेली की सलोन सीट से अमित कुमार, अंबेडकरनगर के जलालपुर सीट से रमेश कुमार मिश्रा, कुशीनगर की तमकुही राज से श्रीकांत सिंह पटेल, देवरिया की पथरदेवा सीट से संदीप कुमार मल्ल, सिद्धार्थनगर की डुमरियागंज सीट से पवन कुमार पटेल को उम्मीदवार घोषित किया है। वही अपना दल ने जारी की गई लिस्ट में वाराणसी रोहनिया विधानसभा सीट से डॉ सुनील पटेल और जौनपुर की मडियाहू विधानसभा से डॉ आरके पटेल को प्रत्याशी बनाया है।

Related posts

21 साल बाद यूपी-उत्तराखंड के बीच परिसंपत्तियों का आज हुआ फैसला, दोनों राज्यों को क्या-क्या मिला जानिए

admin

Loksabha Election BJP Candidate भाजपा ने बृजभूषण शरण सिंह का काटा टिकट, रायबरेली से भी प्रत्याशी किया घोषित, अमेठी और रायबरेली कांग्रेस भी आज अपने उम्मीदवारों के नाम का करेगी एलान

admin

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस प्री परीक्षा का परिणाम किया जारी, मुख्य परीक्षा के लिए इतने कैंडिडेट हुए पास

admin

Leave a Comment