उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को राज्य रोडवेज परिवहन निगम की बसों में आने-जाने की रहेगी फ्री व्यवस्था - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 17, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को राज्य रोडवेज परिवहन निगम की बसों में आने-जाने की रहेगी फ्री व्यवस्था

उत्तराखंड में इसी महीने 23 फरवरी से 26 फरवरी तक आयोजित होने वाली यूकेपीसीएस की मुख्य परीक्षा में उम्मीदवारों को आने जाने के लिए फ्री व्यवस्था रहेगी। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी जानकारी दी। ‌ इसके साथ उन्होंने इस परीक्षा में बैठने वाले परीक्षार्थियों को भी अपनी शुभकामनाएं दी। ‌यह परीक्षा उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की से आयोजित की जा रही है। ऐसे में जो अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, उन्हें उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में फ्री आने और जाने की सुविधा मिलेगी। परिवहन सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी ने बताया कि उत्तराखंड सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में फ्री यात्रा की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र दिखाना होगा। यह सुविधा उत्तराखंड के अंदर और बाहर यानी परीक्षार्थी के गृह स्थान से परीक्षा स्थान तक दी जाएगी। ऐसे में अभ्यर्थी उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में फ्री आवाजाही कर सकेंगे।

Related posts

Earthquake earthquake Afganistan centre North Indian UP Uttarakhand Himachal Pradesh : उत्तर भारत भूकंप के तेज झटकों से थर्राया, उत्तराखंड, हिमाचल, यूपी, दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में धरती डोली, घबराकर लोग घरों से बाहर निकले, देखें वीडियो

admin

आगरा निवासी ने उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी में आचार संहिता के दौरान हुई नियुक्ति की निर्वाचन अधिकारी और मुख्य चुनाव आयुक्त से की शिकायत

admin

सीएम धामी ने नैनीताल विंटर कार्निवाल में किया प्रतिभाग, शीतकालीन पर्यटन को जन आंदोलन बनाने का किया आह्वान

admin

Leave a Comment