पहले दोस्ताना अंदाज बाद में विपक्ष में आते ही अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर आरोपों की बौछार शुरू कर दी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 27, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

पहले दोस्ताना अंदाज बाद में विपक्ष में आते ही अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर आरोपों की बौछार शुरू कर दी

सोमवार सुबह लखनऊ विधानसभा में नए विधायकों शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का दोस्ताना अंदाज में हाथ मिलाना और पीठ थपथपाना भाजपा के साथ सपाइयों को भी सुखद अनुभव करा गया। लेकिन पक्ष और विपक्ष की दोस्ती सियासत में अधिक लंबे समय तक दिखाई नहीं दे सकती है। विपक्ष हमेशा से ही सत्ता पक्ष की नीतियों का विरोध करने के लिए जाना जाता है। सुबह लखनऊ विधानसभा सदन में पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक दल की शपथ ली उसके बाद अखिलेश यादव ने शपथ ली। उसके कुछ देर बाद ही अखिलेश यादव ने विपक्ष के नेता के तौर पर आक्रामक अंदाज शुरू कर दिया। अखिलेश ने आज ट्वीट के माध्यम से ताबड़तोड़ योगी सरकार पर कई आरोप लगाए। ‌ उन्होंने प्रदेश सरकार पर ट्वीट करते हुए लिखा, गाजियाबाद में सरेआम पेट्रोल पम्प से 25 लाख रुपये की लूट और बिजनौर में राशन डीलर की हत्या यूपी की नई बीजेपी सरकार का अभिनंदन कर रही है। बीजेपी के राज में सरकार पेट्रोल से लोगों को लूट रही है और यूपी के बैखौफ अपराधी पेट्रोल पंपवालों को। जनता पूछ रही है, ये कैसा परस्पर संबंध है । अखिलेश ने कहा कि केवल बेंच बदल गई है, मैं अब विपक्ष में बैठूंगा। सरकार की जवाबदेही के लिए विपक्ष काम करेगा और विपक्ष की भूमिका सकारात्मक होगी। इससे पहले वह पति योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में सभी विपक्षी सदस्यों से सकारात्मक भूमिका में आने की अपील की । ‌

Related posts

आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका के नागरिकों ने अपना राष्ट्रपति चुन लिया, हालात जस के तस

admin

UP 5 Senior IPS officer transfer New DGP RK Vishwakarma : यूपी में आज डीएस चौहान के रिटायर होने के बाद प्रदेश में इन्हें मिली डीजीपी की जिम्मेदारी, इसके साथ 5 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के भी हुए ट्रांसफर, देखें लिस्ट

admin

यूपी में योगी सरकार आज पेश करेगी अपना बजट, मुफ्त गैस सिलेंडर समेत कई बड़े एलान हो सकते हैं

admin

Leave a Comment