America Texas firing : अमेरिका के टेक्सास के एक मॉल में फायरिंग, 8 लोगों की मौत, सात घायल, पुलिस ने शूटर को किया ढेर - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
May 26, 2026
Daily Lok Manch
Recent अंतरराष्ट्रीय अपराध

America Texas firing : अमेरिका के टेक्सास के एक मॉल में फायरिंग, 8 लोगों की मौत, सात घायल, पुलिस ने शूटर को किया ढेर

अमेरिकी राज्य टेक्सास के एक मॉल में शनिवार को गोलीबारी हुई। हमले में 8 लोगों की मौत हो गई। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। 7 लोगों के घायल होने की भी खबर है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, पुलिस ने संदिग्ध शूटर को मार गिराया है। हमलावर अचानक ही अंधाधुंध गोलियां बरसाने लगा था। पुलिस ने बताया है कि हमलावर को भी ढेर कर दिया गया है। माना जा रहा है कि इस घटना को उसने अकेले ही अंजाम दिया। इस समय सात लोगों का अस्‍पताल में इलाज जारी है जिनमें से तीन महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बंदूकधारी को काले कपड़े पहने और कॉम्‍बबेट गियर से लैस करार दिया। घटनास्थल से जो एक वीडियो क्लिप आई है उसमें नजर आ रहा है कि कैसे शॉट्स की एक के बाद एक पार्किंग में लोगों को निशाना बना रहे हैं। एक चश्मदीद फॉनटेन पेटन ने बताया कि जब वह खरीदारी कर रहे थे तो उन्‍होंने अपने हेडफोन से गोलियों की आवाज सुनी। जब लोगों को मॉल से बाहर जाने की अनुमति दी गई, तो बाहर बस शवों पड़े हुए थे। पेटन की मानें तो वह प्रार्थना कर रहे थे कि ये शव बच्‍चों के न हों लेकिन यह बच्चों की तरह दिख रहे थे। जब उन्‍होंने इसे देखा तो उनका दिल टूट गया।

Related posts

VIDEO PM Modi Security Lapse Throw Mobile Phone पीएम मोदी की सुरक्षा में फिर चूक : चुनावी रैली कर रहे प्रधानमंत्री के ऊपर फेंका “मोबाइल फोन”, सुरक्षाकर्मियों में मचा हड़कंप, आरोपी लिया हिरासत में, देखें वीडियो

admin

Himachal Pradesh OPS : हिमाचल की सुखविंदर सरकार ने ओल्ड पेंशन स्कीम देने का किया एलान, इस तारीख से मिलेगी, कैबिनेट की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले, देखें वीडियो

admin

India origin Nira Tandon president Jo Biden nominate domestic counselling policy Director : अमेरिका में भारतीय मूल की नीरा टंडन को डोमेस्टिक पॉलिसी काउंसिल की डायरेक्टर नियुक्त किया गया

admin

Leave a Comment