Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

इसी महीने प्रधानमंत्री मोदी आ सकते हैं केदारनाथ धाम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्टूबर में उत्तराखंड के दौरे पर आ सकते हैं। 22 से 25 अक्टूबर के बीच उनके केदारनाथ पहुंचने की संभावना है।करीब 4 साल बाद धाम पहुंचकर मोदी बाबा केदार के दर्शन और पूजा-अर्चना कर सकते हैं। साथ ही केदारपुरी में चल रहे पुनर्निर्माण और यात्रियों की सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों का जायजा ले सकते हैं।

PM के दौरे को देखते हुए केदारनाथ में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की तैयारियां तेज हो गई हैं। SPG की टीम धाम का निरीक्षण कर चुकी है।

प्रशासन की ओर से निर्माण कार्यों, यात्रा व्यवस्था और अन्य तैयारियों से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है। दौरे में टिहरी स्थित THDC के 1000 मेगावाट पंप स्टोरेज प्लांट का लोकार्पण भी संभावित है।

Leave a Comment