America Texas firing : अमेरिका के टेक्सास के एक मॉल में फायरिंग, 8 लोगों की मौत, सात घायल, पुलिस ने शूटर को किया ढेर - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 19, 2026
Daily Lok Manch
Recent अंतरराष्ट्रीय अपराध

America Texas firing : अमेरिका के टेक्सास के एक मॉल में फायरिंग, 8 लोगों की मौत, सात घायल, पुलिस ने शूटर को किया ढेर

अमेरिकी राज्य टेक्सास के एक मॉल में शनिवार को गोलीबारी हुई। हमले में 8 लोगों की मौत हो गई। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। 7 लोगों के घायल होने की भी खबर है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, पुलिस ने संदिग्ध शूटर को मार गिराया है। हमलावर अचानक ही अंधाधुंध गोलियां बरसाने लगा था। पुलिस ने बताया है कि हमलावर को भी ढेर कर दिया गया है। माना जा रहा है कि इस घटना को उसने अकेले ही अंजाम दिया। इस समय सात लोगों का अस्‍पताल में इलाज जारी है जिनमें से तीन महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बंदूकधारी को काले कपड़े पहने और कॉम्‍बबेट गियर से लैस करार दिया। घटनास्थल से जो एक वीडियो क्लिप आई है उसमें नजर आ रहा है कि कैसे शॉट्स की एक के बाद एक पार्किंग में लोगों को निशाना बना रहे हैं। एक चश्मदीद फॉनटेन पेटन ने बताया कि जब वह खरीदारी कर रहे थे तो उन्‍होंने अपने हेडफोन से गोलियों की आवाज सुनी। जब लोगों को मॉल से बाहर जाने की अनुमति दी गई, तो बाहर बस शवों पड़े हुए थे। पेटन की मानें तो वह प्रार्थना कर रहे थे कि ये शव बच्‍चों के न हों लेकिन यह बच्चों की तरह दिख रहे थे। जब उन्‍होंने इसे देखा तो उनका दिल टूट गया।

Related posts

Virat Kohli Wife Anushka Sharma Mandir Worship : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली पत्नी अनुष्का संग मंदिर में दर्शन करने पहुंचे

admin

दो दोस्तों ने 47 साल पहले शुरू की थी इस कंपनी का आज पूरी दुनिया में है राज

admin

Teachers Day शिक्षक दिवस पर राज्यपाल गुरमीत सिंह और सीएम धामी ने 19 शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को पुरस्कार प्रदान किए

admin

Leave a Comment