Maithili Thakur:- एक दिन पहले भाजपा में शामिल हुईं प्रसिद्ध लोक गायिका मैथिली ठाकुर को हाईकमान ने दिया टिकट, अलीनगर से लड़ेंगी विधानसभा चुनाव, पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा को भी चुनावी मैदान में उतारा - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 27, 2026
Daily Lok Manch
राजनीतिक राष्ट्रीय

Maithili Thakur:- एक दिन पहले भाजपा में शामिल हुईं प्रसिद्ध लोक गायिका मैथिली ठाकुर को हाईकमान ने दिया टिकट, अलीनगर से लड़ेंगी विधानसभा चुनाव, पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा को भी चुनावी मैदान में उतारा

भारतीय जनता पार्टी ने गायिका मैथिली ठाकुर को अलीनगर विधानसभा सीट से मैदान पर उतारा है, जबकि पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा बक्सर से चुनाव लड़ेंगे। बुधवार को भाजपा द्वारा जारी की गई प्रत्याशियों की दूसरी सूची में दोनों का नाम शामिल है।

गौरतलब है कि भाजपा ने आगामी चुनाव के लिए 12 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की है।



सूची के अनुसार, राम चंद्र प्रसाद हायाघाट सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि छोटी कुमारी और राकेश ओझा क्रमशः छपरा और शाहपुर से चुनाव लड़ेंगे।

बीरेंद्र कुमार और महेश पासवान अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रोसरा और अगिआंव सीटों से चुनाव लड़ेंगे। रंजन कुमार मुजफ्फरपुर से और सुभाष सिंह गोपालगंज सीट से चुनाव लड़ेंगे।

विदित हो कि कई दिनों के कयासों के बाद मंगलवार शाम को आखिर गायिका मैथिली ठाकुर भाजपा में शामिल हो गईं। तभी से अटकलें लगाई जा रही थी कि उन्हें अलीनगर से चुनाव लड़ाया जा सकता है। आज भाजपा की दूसरी सूची सामने आते ही यह अटकलें भी सच साबित हुई।

मैथिली ठाकुर लोक गीतों और भजनों के लिए सुप्रसिद्ध हैं। यह देखने लायक होगा कि बिहार विधानसभा चुनाव से शुरू हो रहा उनका राजनैतिक करियर कैसी उड़ान भरता है।

Related posts

दिल्ली-यूपी और राजस्थान समेत कई राज्यों में ठंड का कहर, कई गाड़ियां टकराई

admin

Ratan Tata Death : देश के लिए बड़ी छति, 140 करोड़ लोगों ने खो दिया अपना “अनमोल रतन”, रतन टाटा को सादगी के लिए हमेशा याद रखा जाएगा

admin

यूपी चुनाव के पांचवें चरण में दोपहर 1 बजे तक आयोग ने जारी किए आंकड़े, 34.83 प्रतिशत हुई वोटिंग

admin

Leave a Comment