हिंदी सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर सावन कुमार ने दुनिया को कहा अलविदा, 80 के दशक में कई यादगार फिल्में निर्देशित की - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 15, 2026
Daily Lok Manch
मनोरंजन

हिंदी सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर सावन कुमार ने दुनिया को कहा अलविदा, 80 के दशक में कई यादगार फिल्में निर्देशित की

बॉलीवुड को आज एक और बड़ी क्षति हुई है। ‌ 80 के दशक में हिंदी फिल्मों के मशहूर डायरेक्टर सावन कुमार टाक का आज शाम करीब 4:00 बजे मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया है। ‌ वह 86 साल के थे। सावन कुमार का जन्म राजस्थान के जयपुर में हुआ था। वह पिछले काफी समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्या से जूझ रहे थे। बुधवार को डायरेक्टर सावन कुमार को हार्ट संबंधी समस्या होने पर मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उन्हें हॉट के अलावा किडनी समेत अन्य शारीरिक स्वयं भी थी। निर्माता निर्देशक सावन कुमार का आज कोकिलाबेन अस्पताल में हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनकी कोई संतान नहीं थी। सावन ने बतौर प्रोड्यूसर 1967 की फिल्म नौनिहाल से की थी, जिसमें संजीव कुमार लीड रोल में थे। पहली ही फिल्म को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। उनके फिल्मी करियर में 80 से 90 का दशक सबसे पीक पर माना जाता है। इस दौरान उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में निर्देशित की। राजेश खन्ना, जितेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा, श्रीदेवी और सलमान खान को लेकर उन्होंने फिल्में बनाई। ‌उनमें हवस, सौतन, साजन बिन सुहागन, सौतन की बेटी, सनम बेवफा, बेवफा से वफा, खलनायिका, मां, सलमा पे दिल आ गया, सनम हरजाई, चांद का टुकड़ा जैसी फिल्मों का शुमार है। निर्देशन के अलावा शायरी और गीत लिखने का भी बहुत शौक रहा है। ऐसे में उन्होंने अपनी फिल्मों के अलावा दूसरे फिल्मकारों के लिए भी उनकी कई फिल्मों के लिए गीत लिखे जिनमें से कई सुपरहिट साबित हुए। सावन कुमार टाक का लिखा और शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा पर फिल्माया फिल्म सबक (1973) का गाना ‘बरखा रानी जरा जमके बरसो’, सावन कुमार टाक के ही निर्देशन में बनी फिल्म सौतन (1983) का उनका लिखा गीत ‘जिंदगी प्यार का गीत है’ और उन्हीं की फिल्म ‘हवस’ में उनका लिखा गाना ‘तेरी गलियों में ना रखेंगे कदम’ काफी लोकप्रिय हुआ था।

Related posts

“द केरला स्टोरी” पर ममता बनर्जी की पश्चिम बंगाल में लगाई गई रोक पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

admin

बॉलीवुड के संगीत जगत में एक और बड़ी क्षति, डिस्को किंग बप्पी लहरी नहीं रहे

admin

“हर हर शंभू” गाने वाली मुस्लिम सिंगर पर कट्टरपंथी भड़के, देश भर में शिव भजन गाकर हुई फेमस, इस जिले की है रहने वाली

admin

Leave a Comment