Play back singer jubin nautiyal wounded : बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक और देवभूमि के सपूत जुबिन नौटियाल घर की सीढ़ियों से गिरकर घायल, सीएम धामी ने जल्द स्वस्थ होने की कामना की - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 2, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड मनोरंजन

Play back singer jubin nautiyal wounded : बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक और देवभूमि के सपूत जुबिन नौटियाल घर की सीढ़ियों से गिरकर घायल, सीएम धामी ने जल्द स्वस्थ होने की कामना की

उत्तराखंड के लिए आज संगीत के क्षेत्र में दुखद खबर रही। देवभूमि का सपूत और हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल मुंबई स्थित घर में सीढ़ियों से गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ‌ यह खबर जैसे ही उत्तराखंड में मालूम हुई नौटियाल के शुभचिंतक चिंतित हो गए हैं। ‌वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिंगर जुबिन नौटियाल के घायल होने पर ट्वीट करते हुए जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। ‌ बता दें कि गुरुवार 1 दिसंबर को मुंबई में प्लेबैक सिंगर जुबिन नौटियाल घर की सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गए थे उसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ‌


सीढ़ी से गिरने के बाद गायक की कोहनी टूट गई, उसकी पसलियां टूट गई और उसके सिर में भी चोट लग गई। फिलहाल उन्हें डॉक्टरों की ओर से पूरी तरीके से आराम की सलाह दी गई है और दाएं हाथ का इस्तेमाल नहीं करने की बात कही गई है। बता दें कि हाल ही में जुबिन नौटियाल का गाना तू सामने आए रिलीज हुआ था। इस गाने को सिंगर ने योहानी के साथ गाया था। बता दें कि गुरुवार को नौटियाल और योहानी को एकसाथ गाने के लॉन्च पर देखा गया था। जुबिन नौटियाल युवाओं के पसंदीदा सिंगर हैं। उनका हर गाया हुआ गाना काफी हिट होता है। उनके हिट गानों की सूची काफी लंबी है। इसमें रात लंबिया, लूट गए, हमनवा मेरे, तु ही आना, बेवफा तेरा मासूम चेहरा, तुझे कितना चाहने लगे हम शामिल है। अपनी आवाज के साथ साथ अपने लुक को लेकर भी जुबिन नौटियाल काफी मशहूर है। जुबिन नौटियाल का जन्म 14 जून 1989 को देहरादून में हुआ था। उनके पिता, राम शरण नौटियाल, उत्तराखंड में एक व्यापारी और राजनीतिज्ञ हैं। उनकी मां, नीना नौटियाल, एक व्यवसायी महिला हैं। साल 2022 में जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल उत्तराखंड कि चकराता विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़े थे। ‌ लेकिन कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रीतम सिंह ने उन्हें हरा दिया था। ‌‌

Related posts

Famous Youtuber And comedian Devraj Patel Road Accident दुखद : फेमस कॉमेडियन और यूट्यूबर देवराज की सड़क हादसे में मौत, कॉमेडी का वीडियो शूट करने के लिए जा रहे थे, “दिल से बुरा लगता है” डायलॉग से देशभर में प्रसिद्ध हुए, देखें वीडियो

admin

Uttarakhand Dehradun Vande Bharat Express Inauguration Ceremony : देवभूमि को उपहार : उत्तराखंड को मिली पहली हाईटेक ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, दून रेलवे स्टेशन को दुल्हन की तरह सजाया गया, इस रूट पर दौड़ेगी, देखें वीडियो

admin

Uttarakhand उत्तराखंड रजत जयंती: पीएम मोदी ने गढ़वाली-कुमाऊंनी में किया संबोधन, बोली और संस्कृति को दी नई पहचान

admin

Leave a Comment