Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 19, 2026
Daily Lok Manch
मनोरंजन राष्ट्रीय

बांग्ला की मशहूर सिंगर संध्या मुखर्जी ने दुनिया को कहा अलविदा, कई भाषाओं में गाए गीत

आज संगीत जगत में एक और बड़ी क्षति हुई। बांग्ला समेत कई भाषाओं में आवाज की जादूगर मशहूर सिंगर संध्या मुखर्जी का कोलकाता में मंगलवार शाम निधन हो गया। उनके निधन पर कई जानी-मानी हस्तियों ने प्रकट किया है। हजारों प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर संध्या मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी है। संध्या को बीमारी के चलते कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 90 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। मुखर्जी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं और वह हृदय संबंधी बीमारियों से भी ग्रस्त थीं। उनके कई अंगों ने काम करना बंद दिया था। गौरतलब है संध्‍या मुखर्जी उर्फ संध्‍या मुखोपाध्‍याय का नाम पिछले महीने जनवरी में पद्म अवार्ड ले ने से इनकार करने के लिए सुर्खियों में आया था । संध्या मुखर्जी ने बांग्ला संगीत के अलावा कई भाषाओं में भी गीत गाए। वह बंगाल के अलावा बांग्लादेश में भी खूब लोकप्रिय थीं। उन्होंने हजारों बांग्ला और अन्‍य भाषाओं के गीतों को आवाज दी। एसडी बर्मन, अनिल विश्वास, मदन मोहन, रोशन और सलिल चौधरी सहित कई हिंदी फिल्म संगीत निर्देशकों के लिए भी संध्‍या ने गाने गाए थे। उन्हें `बंग बिभूषण` समेत कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर गायिका के निधन पर शोक जताया। ममता बैनर्जी ने ट्वीट किया, बहुत दुखद है कि बंगाल में राग की रानी गीताश्री संध्या मुखर्जी नहीं रहीं। उनका जाना संगीत की दुनिया में बहुत बड़ी क्षति है। बता दें कि इसी महीने 6 फरवरी को स्वर कोकिला महान गायिका लता मंगेशकर का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

Leave a Comment