Video : यूपी में नकली "दरोगाजी पकड़े गए", पुलिस जब इसे पकड़ कर ले जा रही थी तब लोग भी नहीं समझ पाए' कौन असली है ? देखें वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
February 25, 2026
Daily Lok Manch
अपराध उत्तर प्रदेश

Video : यूपी में नकली “दरोगाजी पकड़े गए”, पुलिस जब इसे पकड़ कर ले जा रही थी तब लोग भी नहीं समझ पाए’ कौन असली है ? देखें वीडियो

यहां देखें वीडियो 👇


उत्तर प्रदेश में आज छोटा सा शहर अमरोहा नकली और असली की वजह से सुर्खियों में रहा। कासिम नाम के युवक ने पुलिस दरोगा का ऐसा वेश धारण किया कि पुलिस भी नहीं पहचान पाई कि यह असली दरोगा है या नकली है। आखिरकार कासिम पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जब पुलिस इस नकली दरोगा को गिरफ्तार करके ले जा रही थी उस समय मौजूद वहां लोग भी नहीं पहचान पाए कि, कौन असली है कौन नकली। सोशल मीडिया पर नकली दरोगा की गिरफ्तारी का वीडियो वायरल हो रहा है। बता दें कि शनिवार 7 जनवरी शाम को अमरोहा में वर्दी की आड़ में लोगों को डरा धमका कर ठगी करने वाले फर्जी दरोगा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया फर्जी दरोगा अमरोहा नगर का रहने वाला है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। फिलहाल पुलिस ने आरोपी दरोगा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। आज नकली दरोगाजी पकड़े गए हैं, आइए इसी बहाने यूपी के इस छोटे शहर अमरोहा के बारे में भी जान लेते हैं। ‌अमरोहा भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के अमरोहा जिले में स्थित एक नगर है। यह अमरोहा जिले का मुख्यालय है और गंगा नदी के समीप स्थित है। यह पहले मुरादाबाद जिले का एक हिस्सा था और 24 अप्रैल 1997 को नवगठित अमरोहा जिले का मुख्यालय घोषित हुआ था ।





हस्तिनापुर के राजा अमरजिद अमरोहा ने बसाया था अमरोहा–


अमरोहा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक पुराना नगर है। इसके इस नाम को लेकर कई किस्से कहानियां प्रचलित है। अमरोहा फलों के राजा आम के बागों और मछली के लिए मशहूर है। ऐसा माना जाता है, जब जनरल शारफुद्दीन यहां आए थे, तब स्थानीय लोगों ने उनके स्वागत में उन्हें आम और रोहू मछलियां भेंट के तौर पर दी। यहां मछली की एक प्रजाति रोहू बहुतायत में पाई जाती है। वहीं, अमरोहा की स्थापना आज से लगभग 3 हजार साल पहले हस्तिनापुर के राजा अमरजिद अमरोहा ने की थी। संभवत: उन्हीं के नाम पर इस जगह का नाम अमरोहा पड़ा। अमरोहा को प्राचीन समय में अंबिका नगर कहा जाता था। जो कि दिल्ली के राजा पृथ्वीराज की बहन अंबीरानी के नाम पर पड़ा था। अमरोहा और उसके आसपास के क्षेत्र में प्रचुर मात्रा में यह उपलब्ध है। बॉलीवुड के दिग्गज निर्माताा-निर्देशक कमाल अमरोही भी अमरोहा के रहने वाले थे। जिन्होंने पाकीजा यादगार फिल्म बनाई और बॉलीवुड की और जमाने की बेहतरीन अदाकारा मीना कुमारी के पति भी थे। ‌



ढोलक बनाने के लिए देश दुनिया में प्रसिद्ध है अमरोहा-



यूपी का छोटा सा शहर अमरोहा पूरे विश्व में एक अलग पहचान रखता है, वजह है यहां की ढोलक। यहां होने वाले इस वाद्य यंत्र के निर्माण से इसकी ख्याति दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। यहां के हुनरमंद कारीगरों की वजह से अमरोहा मुख्य रूप से ढोलक और तबला निर्माण के लिए मशहूर है। अमरोहा से ये वाद्य यंत्र पूरे देश में यहां तक कि विदेशों में भी भेजे जाते हैं। अमरोहा के कुछ उद्योगों में सूत और कपड़ों, हथकरघा, मिट्टी के बर्तन बनाना और खांडसारी उद्योग शामिल हैं। इसके अलावा कालीन निर्माण, लकड़ी पर नक्काशी और ढोलक निर्माण भी शामिल हैं।अमरोहा के ढोल पूरे देश में खासे मशहूर है। होली पर तो देशभर के लोग अमरोहा के ढोल की थाप पर एक साथ नाचते गाते हैं। यहां का ढोल सामाजिक पर्वों पर आपसी प्रेम और सद्भाव को देशभर में फैलाता है। संकरी गलियों में बसा अमरोहा वैसे तो छोटे-छोटे उद्योगों को अपने में समेटे हुए है, लेकिन यहां की ढोलक की थाप बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी धाक जमाने में पीछे नहीं रही है। हुनरमंद कारीगर और कारोबार को मजबूती और तरक्की देने के लिए यूपी सरकार ने अमरोहा के ढोलक करोबार को एक जनपद एक उत्पाद में भी शामिल कर रखा है। बता दें कि अमरोहा मुरादाबाद से 39 किलोमीटर और बरेली से 137 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आज यह शहर विकास की दौड़ में अन्य शहरों के मुकाबले उतना डेवलपमेंट नहीं हो पाया।

Related posts

मेरठ रैली के दौरान अखिलेश-जयंत ने किया गठबंधन का एलान, सपा और रालोद का शुरू हुआ चुनावी सफर

admin

अपने पैतृक गांव पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, ग्रामीण और परिचितों से मुलाकात की

admin

Video Mukhtar Ansari Dead : यूपी का माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद मेडिकल कॉलेज लाया गया, यूपी में जारी किया हाईअलर्ट

admin

Leave a Comment