भाजपा में शामिल होते ही पूर्व पुलिस कमिश्नर ने कहा, 'योगी राज में मेरे पास एक भी गुंडे का फोन नहीं आया, मैं इस पार्टी से जुड़ कर प्रसन्न हूं' - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 12, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

भाजपा में शामिल होते ही पूर्व पुलिस कमिश्नर ने कहा, ‘योगी राज में मेरे पास एक भी गुंडे का फोन नहीं आया, मैं इस पार्टी से जुड़ कर प्रसन्न हूं’

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कानपुर के पूर्व पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने आज लखनऊ में भाजपा का दामन थाम लिया। बता दें कि एक सप्ताह पहले असीम अरुण ने पुलिस कमिश्नर के पद से वीआरएस ले लिया था। तभी से चर्चाएं थी कि अरुण भाजपा में शामिल होंगे। आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की उपस्थिति में असीम अरुण ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। बता दें कि असीम उत्तर प्रदेश के कन्नौज के रहने वाले हैं और भाजपा उन्हें यहीं से विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी उतार सकती है। ‌ बता दें कि असीम अरुण उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक श्रीराम अरुण के बेटे हैं। भाजपा की सदस्यता लेने के बाद पूर्व पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने कहा कि मैं पार्टी के विचारों से जुड़कर आ रहा हूं‌, योगी राज में एक भी गुंडे के लिए मेरे पास भाजपा कार्यालय से फोन नहीं आया, मैं प्रसन्न हूं, संतुष्ट हूं, लोकसेवा का मौका मिला है।

Related posts

VIDEO कृष्ण नगरी में गुंडागर्दी : मथुरा में विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने आए भक्तों को सुरक्षाकर्मियों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, आरोपी गार्डों पर हुआ एक्शन, देखें वीडियो

admin

सपा प्रमुख अखिलेश यादव और रालोद के जयंत चौधरी पर दर्ज हुआ केस

admin

4 घंटे की बहस के बाद ‘क्रिमिनल प्रोसीजर’ बिल संसद से पास, ऐसा होगा यह नया कानून

admin

Leave a Comment