कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग आज करेगा तारीखों का एलान - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 12, 2026
Daily Lok Manch
राजनीतिक राष्ट्रीय

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग आज करेगा तारीखों का एलान

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव क तारीखों का आज एलान हो सकता है। बुधवार दोपहर करीब 11:30 बजे चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि अगले महीने अप्रैल के दूसरे हफ्ते में कर्नाटक में विधानसभा चुनाव कराए जा सकते हैं। कर्नाटक में 24 मई को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। यहां पिछली बार मई 2018 में विधानसभा चुनाव हुए थे। कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटें हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 104 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, कांग्रेस ने 80 और जदयू ने 37 सीटें जीती थीं। हालांकि, किसी दल को बहुमत नहीं मिला था। ऐसे में कांग्रेस और जेडीएस ने मिलकर सरकार बनाई थी। जेडीएस नेता कुमारस्वामी गठबंधन सरकार में मुख्यमंत्री बने थे। लेकिन करीब 14 महीने बाद कई कांग्रेसी विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था और बीजेपी के साथ आ गए थे। इससे कुमारस्वामी सरकार गिर गई थी। इसके बाद बीजेपी ने बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व में सरकार बनाई थी। हालांकि, दो साल बाद येदियुरप्पा ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद बसवराज बोम्मई राज्य के सीएम बने।

Related posts

Rahul Gandhi Parliament Smriti Irani VIDEO : अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल गांधी के मणिपुर मुद्दे पर “हिंदुस्तान की हत्या, भारत माता की हत्या” के बयान पर भड़की भाजपा, सदन में स्पीच के फौरन बाद राहुल के राजस्थान रवाना होने पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा- भाग गए

admin

PM Modi Banglore Visit ISRO Team Congratulations Chandrayaan-3 Successful Soft Landing: पीएम मोदी कल ग्रीस से सीधे बेंगलुरु पहुंचेंगे, 26 को इसरो की टीम से करेंगे मुलाकात

admin

India world cup Pakistan : 2 महीने बाद होने वाले वनडे वर्ल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान की टीम भारत आएगी, पाक सरकार ने दी मंजूरी

admin

Leave a Comment