चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया एलान, देश के कई राज्यों में उपचुनाव भी किए गए घोषित - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 30, 2026
Daily Lok Manch
Recent राजनीतिक राष्ट्रीय

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया एलान, देश के कई राज्यों में उपचुनाव भी किए गए घोषित





जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के बाद अब महाराष्ट्र और झारखंड में भी लोकतंत्र का उत्सव शुरू हो गया है। अक्टूबर और नवंबर महीने दोनों राज्यों में चुनावी हलचल देखने को मिलेगी। मंगलवार 15 अक्टूबर दोपहर 3:30 बजे केंद्रीय चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड में चुनावी बिगुल बजा दिया है। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने राजधानी दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते दोनों राज्यों और उपचुनाव के शेड्यूल की पूरी जानकारी दी। चुनावी तारीखों की बात करें तो महाराष्ट्र में एक चरण में चुनाव 20 नवंबर को होंगे। वहीं झारखंड में दो चरणों में चुनाव होंगे। इस राज्य में 13 और 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. इन दोनों राज्यों के नतीजे एक साथ ही आएंगे। 23 नवंबर को दोनों राज्यों के नतीजे एक साथ आएंगे।बता दें कि महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए किसी भी गठबंधन को 145 सीटें चाहिए होंगी। वहीं झारखंड में विधानसभा की 81 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को 42 सीटों की जरूरत होगी।


48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा हुई है। 13 नवंबर को 47 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे। वहीं केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग 20 नवंबर को होगी। इसके अलावा 2 लोकसभा सीटों पर भी उपचुनाव होना है । इनमें भी दो चरणों में उपचुनाव होना है।  दो लोकसभा सीटों पर विस्तार से बात करें तो केरल की वायनाड सीट पर 13 नवंबर को वोटिंग होगी तो वहीं महाराष्ट्र की नांदेड़ सीट पर 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।

Related posts

24 अप्रैल, गुरुवार का पंचांग और राशिफल

admin

भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का हुआ ऐतिहासिक समझौता

admin

Vande Bharat Train : पीएम मोदी ने वाराणसी से 4 नई वंदे भारत को दिखाई हरी झंडी, सीएम योगी भी मौजूद रहे

admin

Leave a Comment