16 अक्टूबर, बुधवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 11, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

16 अक्टूबर, बुधवार का पंचांग और राशिफल

🌼🌺आज का पंचांग 🌺🌼 

16 अक्तूबर 2024

वार- बुधवार 

विक्रम संवत -2081

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन 

गोल – दक्षिण 

मास – अश्विन 

पक्ष – शुक्ल 

तिथि – चतुर्दशी ( रात्रि 08:41 तक) तत्पश्चात पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ 

विशेष – आज शरद पूर्णिमा , कोजागर व्रत 

सूर्योदय – 06: 30

सूर्यास्त – 05: 46

चंद्रमा – मीन राशि में 

नक्षत्र – उत्तर भाद्रपद 

योग – ध्रुव 

करण – गर 

दिशाशूल – उत्तर  

राहुकाल – दोपहर 12:00 से 01:30 बजे तक 

                🌼आज का सुविचार 🌼 

जिसके पास धैर्य है, उसके लिए जीवन में कुछ भी असंभव नहीं है।

16 अक्टूबर का राशिफल—–

मेष 

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। किसी काम को लेकर बाहर जाने की योजना बन सकती है। आज व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। किसी बात को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बनने से मन अशांत रहेगा।

वृषभ 

आज आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। अपने किसी परिचित से काम में सहयोग मिलेगा। व्यापार क्षेत्र में नये अवसर बनेंगे। परिवार में नया मेहमान आ सकता है। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बनेगा।

मिथुन 

आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। किसी अपने के व्यवहार से मन खिन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगियों द्वारा आपको नुकसान पहुंचाया जा सकता है। संभलकर रहें। वाहन का उपयोग संभालकर करें।

कर्क 

आज के दिन सोच-विचार कर काम करें। कोई बड़ा डिसीजन व्यापार-व्यवसाय में न लें। नये साझेदारी में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। आज वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

सिंह 

आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय में अपने सहयोगियों से सावधान रहें, नहीं तो आपका काम बिगड़ सकता है। कोई नया लेन-देन आज न करें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

कन्या 

आज आपका मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान उठाना पड़ सकता है। कोई बड़ा काम आपके हाथ से निकल सकता है। आज आप पारिवारिक मतभेद में उलझ सकते हैं। आप कोई बड़ा जोखिम आज व्यापार में न उठायें। पत्नी के स्वास्थ्य के कारण चिंतित रह सकते हैं।

तुला 

आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया मकान या जमीन की खरीदारी कर सकते हैं। आज किसी विशेष काम से आपको बाहर जाना पड़ सकता है। परिवारिक विवाद से आज आप दूर ही रहें, नही तो हानि उठानी पड़ सकती है।

वृश्चिक 

आज का दिन सामान्य रहेगा। कोई नया काम आज शुरू कर सकते हैं। किसी परिचित व्यक्ति के कारण आप किसी विवाद में फंस सकते हैं। परिवार में कोई मांगलिक कार्य का योग बनेगा। घर में कोई नया मेहमान आ सकता है।

धनु 

आज के दिन आप वाहन चलाने में सावधानी बरतें। किसी काम का बहुत दिनो से सोच रहे हैं, आज वह काम पूरा होगा। न्यायालय पक्ष के काम में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद की स्थिति में अपना बचाव करें।

मकर 

आज आप किसी लम्बी यात्रा पर परिवार के साथ जा सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना हो सकता है, जिससे रुके हुए काम बन सकते हैं। नौकरी वालों को पदोन्नति मिल सकती है। अधिकारी वर्ग से संबंध अच्छे रहेंगे।

कुंभ 

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मानसिक तनाव खत्म होगा। परिवार के लोगों से संबंध मधुर होंगे। पड़ोसी से वाद-विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। किसी कार्य की योजना बन सकती है। नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।

मीन 

आज आप किसी पारिवारिक समस्या से निजात पाएंगे। आपका मन थोड़ा अशांत उदास रह सकता है। स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें। लम्बी यात्रा पर जाना होगा।

Related posts

16 अक्टूबर, रविवार का पंचांग और राशिफल

admin

Dharali tragedy धराली आपदा : अभी तक 274 लोगों को बचाया गया, सीएम धामी ने आपदा प्रभावितों से की मुलाकात

admin

AUTO expo 2023 ‘द मोटर शो’ : नोएडा में ऑटो एक्सपो में मारुति-हुंडई की इलेक्ट्रिक कारें बनी आकर्षण, दुनिया का पहला सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर भी चर्चा में, “न स्टैंड न पैर लगाने की पड़ेगी जरूरत”, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment