Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 1, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड राष्ट्रीय

चुनाव आयोग ने 3 विधानसभा उपचुनाव की तारीख का किया एलान, इन सीटों पर होगी वोटिंग

केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने आज तीन विधानसभा में होने वाले उप चुनाव की तारीख घोषित कर दी है।‌
उत्तराखंड की चंपावत, केरल और उड़ीसा की 2 सीटों पर 31 मई को मतदान होगा। 3 जून को मतगणना होगी। बता दें कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत सीट से विधानसभा का उपचुनाव लड़ रहे हैं। वहीं अभी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। चुनाव आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 11 मई है। 12 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और उम्मीदवार 6 मई तक उम्मीदवारी वापस ले सकते हैं। बता दें कि इस बार चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट से चुनाव हार गए थे। ‌उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी भुवन चंद कापड़ी ने हराया था। अब सीएम धामी चंपावत से एक बार फिर से मैदान में हैं।

Leave a Comment