Earthquake : तुर्किये में लगे भूकंप के झटके, 5.3 रही तीव्रता, अंडमान और निकोबार द्वीप में भी डोली धरती - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
June 14, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Earthquake : तुर्किये में लगे भूकंप के झटके, 5.3 रही तीव्रता, अंडमान और निकोबार द्वीप में भी डोली धरती

दक्षिणी तुर्किये में गुरुवार को 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। इस हादसे में 23 लोग घायल हो गए, जबकि कई बिल्डिंग को नुकसान पहुंचा है। इस भूकंप का केंद्र मालट्या प्रांत के येसिलुर्ट शहर में था। इसे अदियामान में भी महसूस किया गया था। ये दोनों प्रांत फरवरी में भयानक भूकंप से प्रभावित हुए थे, जिसमें तुर्किये और सीरिया में कम से कम 50,000 लोग मारे गए थे। वहीं दूसरी ओर अंडमान और निकोबार द्वीप में शुक्रवार को भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 रही। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप सुबह 2.56 मिनट पर आया था। इसका केंद्र अंडमान समुद्र में करीब 10 किलोमीटर नीचे था। अभी तक इसमें किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है।

Related posts

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने विश्वप्रसिद्ध ने शुरू किए दो ऑनलाइन सैंड आर्ट पाठ्यक्रम

admin

VIDEO अग्निकांड पर गरमाई सियासत :  सतपुरा भवन की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, कई महत्वपूर्ण फाइलें जलकर राख, सीएम ने केंद्र से मांगी मदद, आग पर काबू पाने के लिए एयरफोर्स के हेलीकॉप्टरों ने भरी उड़ान, देखें वीडियो

admin

VIDEO Vande Bharat Express : राजस्थान को मिली पहली “वंदे भारत एक्सप्रेस”, पहले दिन गुलाबी नगरी से दिल्ली के बीच दौड़ी, कल अजमेर से वाया जयपुर होकर दिल्ली होगी शुरू, सप्ताह में 6 दिन चलेगी, यह रहेगा रूट और किराया, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment