Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 22, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Earthquake Delhi NCR : दिल्ली-एनसीआर उत्तराखंड और यूपी में लगे भूकंप के झटके, तीव्रता 5.4 मापी गई

उत्तराखंड के ऋषिकेश में शनिवार शाम 4:25 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 3.4 थी। साढ़े 3 घंटे बाद एक बार फिर दिल्ली एनसीआर उत्तराखंड में भूकंप के झटके लगे। जानकारी के मुताबिक, आज दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड में भूकंप के झटकों की तीव्रता 5.4 मापी गई है। भूकंप के ये झटका रात को सात बजकर 57 मिनट पर आए थे। भूकंप का सेंटर नेपाल में बताया गया है। दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड में ये भूकंप के झटके आए। यूपी में नोएडा, गाजियाबाद, अमरोहा के साथ-साथ बिजनौर में भूकंप के झटके लगे। इसी के साथ उत्तराखंड के टिहरी, पिथौरागढ़, बागेश्नर, पौढ़ी और खटीमा में भूकंप आया। हालांकि अभी तक भारत में भूकंप से जान-माल का कोई नुकसान की खबर नहीं है।

Leave a Comment