August 25, 2026
Daily Lok Manch
Recent

Earthquake Delhi : राजधानी दिल्ली में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 5.8 मापी गई तीव्रता, लोग दहशत के मारे घरों से बाहर निकल आए

राजधानी दिल्ली शनिवार देर शाम भूकंप के झटकों से हिल गई। राजधानी के कई इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र हिमालय के हिंदुकुश क्षेत्र को बताया जा रहा है. भूकंप के झटके  9 बजकर 34 मिनट पर आया. इसका सबसे ज्यादा असर पाकिस्तान में देखने को मिला है। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.8 दर्ज की गई है।

शनिवार को  दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाके में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई है. इसके बावजूद लोग घर और दफ्तर से बाहर निकल सड़क पर पहुंच गए। यह भूकंप 9 बजकर 34 मिनट पर आया. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.8 मापी गई है।

Leave a Comment