बंगाल के हुगली में शोभायात्रा के दौरान दो गुटों में जमकर पथराव-आगजनी, तनाव को देखते हुए पुलिस बल को किया गया तैनात - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 19, 2026
Daily Lok Manch
अपराध राष्ट्रीय

बंगाल के हुगली में शोभायात्रा के दौरान दो गुटों में जमकर पथराव-आगजनी, तनाव को देखते हुए पुलिस बल को किया गया तैनात

रामनवमी पर बंगाल और बिहार में भड़की हिंसा की चिंगारी अभी भी शांत होने का नाम नहीं ले रही है। पश्चिम बंगाल के हावड़ा और उत्तरी दिनाजपुर के बाद रविवार को हुगली में भी हिंसा भड़क गई। यहां एक शोभायात्रा के दौरान दो गुटों में जमकर पथराव हुआ। कई जगह आगजनी की घटनाएं हुई हैं। इस शोभायात्रा का आयोजन बीजेपी की ओर से किया गया था। पुलिस का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। लेकिन इस घटना के बाद से इलाके में तनाव है। बीजेपी सांसद दिलीप घोष के नेतृत्व में हुगली के रिशरा में इस शोभायात्रा को निकाला गया था। घोष के जाने के बाद अचानक दो गुटों में मारपीट और पथराव शुरू हो गया। हिंसा के दौरान आगजनी की घटना को भी अंजाम दिया गया। बीजेपी नेता दिलीप घोष ने आरोप लगाया कि शोभायात्रा के दौरान महिलाओं और बच्चों पर पथराव किया गया। हावड़ा में हुई हिंसा के बाद भी राज्य सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। बीजेपी नेता दिलीप घोष ने आरोप लगाया है कि शोभा यात्रा के दौरान महिलाओं और बच्चों पर पथराव किया गया। हावड़ा में हुई हिंसा के बाद भी राज्य सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पथराव किया जा रहा है और वाहनों में तोड़फोड़ की जा रही है।

Related posts

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने दूसरे दिन किया कमाल, 2 पदक जीते

admin

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में मृतक के परिवारों को टाटा ग्रुप एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता देगा

admin

रात को तेल से मालिश करना बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है

admin

Leave a Comment