Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 22, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी के नामांकन के दौरान दो शख्स रहे सुर्खियों में, जानिए कौन हैं दोनों

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज दोपहर गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। सीएम योगी के नामांकन के दौरान दो शख्स चर्चा में रहे। आइए आपको बताते हैं दोनों कौन हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नामांकन रूम में जब अपना पर्चा दाखिल कर रहे थे उस समय गृह मंत्री अमित शाह के साथ एक पीछे खड़े प्रस्तावक भी नजर आए। इस प्रस्तावक को लेकर सोशल मीडिया पर उत्सुकता रही आखिर यह शख्स कौन है। सीएम योगी के प्रस्तावक का नाम विश्वनाथ प्रसाद है। वे रैदास मंदिर समिति के अध्यक्ष हैं। अनुसूचित जाति से आने वाले विश्वनाथ समाजिक समरसता की उसी विचारधारा के प्रतिनिधि हैं जिसे गुरु गोरक्षनाथ, उनके उपासकों और संत रैदास ने अपने जीवन का मूल मंत्र बनाया। इनके अलावा मुख्यमंत्री योगी के नामांकन के दौरान एक और हस्ती सुर्खियों में रही। ‌यह हैं यूपी किन्नर कल्याण बोर्ड की राज्य मंत्री सोनम चिश्ती भी मुख्यमंत्री के नामांकन के दौरान मौजूद रहीं। इस दौरान सोनम चिश्ती ने योगी आदित्यनाथ का तिलक भी किया। इस मौके पर उन्‍होंने कहा कि योगी जी ने हमें मंत्री का दर्जा दिया है। महाराज जी के नामांकन पर हम बहुत खुश हैं। निसंदेह वह विजयी होंगे।

Leave a Comment