बंगाल का धार्मिक आयोजन दुर्गापूजा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिला सांस्कृतिक विरासत का दर्जा - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 4, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय धर्म/अध्यात्म

बंगाल का धार्मिक आयोजन दुर्गापूजा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिला सांस्कृतिक विरासत का दर्जा

हमारे देश की धार्मिक परंपराएं, उत्सव ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई।पश्चिम बंगाल की दुर्गा पूजा को यूनेस्को ने बुधवार को सांस्कृतिक विरासत का दर्जा दिया है। यह देश के लिए गर्व का दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस फैसले की सराहना करते हुए इसे और और खुशी का पल करार दिया है। मोदी ने ट्वीट कर कहा कि प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व और उल्लास का पल। दुर्गा पूजा हमारी सर्वोत्तम परंपराओं और लोकाचार को पेश करती है और कोलकाता की दुर्गा पूजा का अनुभव हर किसी के पास होना चाहिए।’ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी इसे गर्व का दिन बताया है। बता दें कि बंगाल में दुर्गा पूजा का आयोजन बड़े व्यापक स्तर पर किया जाता है। यह दुर्गा पूजा बंगाल की माटी से भी जुड़ी हुई है। यूनेस्को ने कहा कि हम भारत और भारतीयों को बधाई देते हैं। लोग इसे लेकर और ज्यादा उत्साहित होंगे। भारत की सांस्कृतिक विरासत में परंपराएं और हमारे पूर्वजों की भावनाएं भी शामिल हैं, जो आने वाली पीढ़ियों को मिलती हैं।

Related posts

24 जनवरी, सोमवार का पंचांग और राशिफल

admin

विलियम रुतो केन्या के नए राष्ट्रपति होंगे, चुनाव में ओडिंगा को हराया

admin

महानवमी पर उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित

admin

Leave a Comment