September 13, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी ने यूपी के सरकारी कर्मचारियों को दी सौगात

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी कर्मचारियों को बुधवार को सौगात दी। बता दें कि योगी सरकार ने यूपी के राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 28 से बढ़ाकर 31 प्रतिशत करने का एलान किया । यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जुलाई 2021 से देय होगा। मौजूदा समय में सरकारी कर्मियों और पेंशनर्स को 28 प्रतिशत की दर से डीए और डीआर मिल रहा है। वहीं 3 प्रतिशत के इजाफे के बाद उन्हें 31 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता और महंगाई राहत का भुगतान किया जाएगा। बता दें कि केंद्र की केंद्र सरकार द्वारा भी केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को एक जुलाई 2021 से 3 फीसदी की दर से बढ़ाया गया था। उसके बाद से ही उत्तर प्रदेश के कर्मचारी महंगाई भत्ता बढ़ाने के लिए योगी सरकार के आदेश की प्रतीक्षा कर रहे थे। विधानसभा चुनाव को देखते हुए उम्मीद है कि सरकारी कर्मचारियों को खुश करने के योगी सरकार नए साल के तोहफे के तौर पर दिसंबर की सैलरी के साथ बढ़े हुए डीए का भुगतान करेगी।

Leave a Comment