कांवड़ यात्रा की सुरक्षा-व्यवस्था और यातायात को सुचारू बनाने के लिए मोटरसाइकिल से निरीक्षण करने निकले डीएम - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 26, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड धर्म/अध्यात्म

कांवड़ यात्रा की सुरक्षा-व्यवस्था और यातायात को सुचारू बनाने के लिए मोटरसाइकिल से निरीक्षण करने निकले डीएम

उत्तराखंड की धार्मिक नगरी हरिद्वार कई दिनों से बम बम भोले के जयकारों से गूंज रही है। सावन के महीना होने की वजह से कई राज्यों के कांवड़िए हरिद्वार हरकी पैड़ी पर गंगाजल लेने आ रहे हैं। जिसके वजह से हरिद्वार शहर में लाखों की संख्या में कांवड़ियों का हुजूम उमड़ रहा है। जिस वजह से शहर में जाम की स्थिति बनी हुई है। पुलिस प्रशासन को शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। हरिद्वार शहर वासियों को कोई समस्या न रहे इसके लिए रविवार को डीएम विनय शंकर पांडे (DM vinay Sankar Pandey) मोटरसाइकिल से ही हर की पैड़ी समेत कई स्थानों पर मेला क्षेत्र का निरीक्षण करने निकले। ‌‌

उन्होंने डामकोठी में कांवड़ियों को प्रसाद बांटा और बाइक के पीछे बैठकर कांवड़ की व्यवस्थाओं का जायजा लेने निकले। इस दौरान डीएम भी जाम में फंसे रहे। डीएम के साथ अपर जिलाधिकारी वीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी पीएल शाह, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, एसडीएम पूरन सिंह राणा आदि अधिकारी मौजूद थे। बता दें कि अभी हरिद्वार में 2 दिन और कांवड़ियों की भीड़ रहेगी। 14 जुलाई से शुरू हुई कांवड़ यात्रा 26 जुलाई तक चलेगी।

Related posts

इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति सुकर्णो की बेटी सुकमावती ने इस्लाम छोड़ हिंदू धर्म अपनाया

Editor's Team

Uttarakhand : यूपी निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर सीएम धामी ने बधाई दी

admin

उत्तराखंड में आज “हरेला” की धूम, जानिए यह लोक पर्व कब और क्यों मनाया जाता है

admin

Leave a Comment