अब इस बंगले में शिफ्ट होंगे रामनाथ कोविंद, रिटायरमेंट के बाद भी पूर्व राष्ट्रपतियों को मिलती हैं यह "लग्जरी सुविधाएं" - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 13, 2026
Daily Lok Manch
राजनीतिक राष्ट्रीय

अब इस बंगले में शिफ्ट होंगे रामनाथ कोविंद, रिटायरमेंट के बाद भी पूर्व राष्ट्रपतियों को मिलती हैं यह “लग्जरी सुविधाएं”

निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा कर लिया। इस मौके पर आज शाम 7 बजे उन्होंने राष्ट्र को संबोधित भी किया। राष्ट्रपति के रूप में रामनाथ कोविंद का यह आखिरी संबोधन था। सोमवार सुबह करीब 10:15 पर द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने जा रही है। रामनाथ कोविंद को शनिवार को उन्हें संसद के सेंट्रल हॉल में विदाई दी गई जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। इस दौरान रामनाथ कोविंद ने कहा कि मैंने पूरी क्षमता के साथ कर्तव्यों को निभाया है। इसके अलावा उन्होंने सभी राजनीतिक पार्टियों को नसीहत भी दी और कहा कि पॉलिटिकल पार्टियों को दलगत राजनीति से ऊपर उठना चाहिए और जनता की भलाई के लिए काम करना चाहिए। आज रविवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश को अपना विदाई भाषण दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ‘मैं सभी देशवासियों का आभार व्यक्त करता हूं। मैं अपने कार्यकाल के दौरान कई प्रतिभावान लोगों से मिला। मैं अति साधारण परिवार में पला-बढ़ा हूं। मेरा बचपन कच्चे घर में बीता है, मैं देश के लिए कुछ करना चाहता था। भारत का लोकतंत्र सभी को मौका देता है। हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। बतौर राष्ट्रपति गांव, विद्यालय जाना मुझे याद रहेगा। बता दें कि रामनाथ कोविंद ने राजधानी दिल्ली में नए सरकारी बंगले में शिफ्ट हो जाएंगे। बता दें कि देश में राष्ट्रपति के रिटायरमेंट होने के बाद भी आलीशान सुविधाएं मिलती हैं। कोविंद राष्ट्रपति भवन को खाली कर नई दिल्ली स्थित 12 जनपथ के बंगले में शिफ्ट हो जाएंगे। इसी बंगले में कई दशकों तक पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान रहे थे। रिटायर होने के बाद भी भारत के राष्ट्रपति एक आलीशान जिंदगी जीते हैं। तीनों सेनाओं के सर्वोच्च सेनापति के पद से रिटायर होने के बाद राष्ट्रपति को कई तरह के भत्ते और सुविधाएं मिलती हैं। पूर्व राष्ट्रपति को 8 कमरों वाला सरकारी बंगला दिया जाता है। इसके साथ ही पूर्व राष्ट्रपति एक मोटी पेंशन के भी हकदार होते हैं। पूर्व राष्ट्रपतियों को यह सुविधाएं मिलती हैं। राष्ट्रपति के पद से रिटायर होने के बाद पूर्व राष्ट्रपति को 1.5 लाख रुपये प्रतिमाह की पेंशन मिलती है। पत्नी को प्रति महीने सेक्रेटेरियल सहायता के रूप में 30 हजार रुपये की राशि दी जाती है। सचिवीय कर्मचारियों और दफ्तर के लिए 60,000 रुपये दिए जाते हैं । पूर्व राष्ट्रपति को कम से कम 8 कमरों वाला बंगला दिया जाता है। पूर्व राष्ट्रपति को 2 लैंडलाइन, एक मोबाइल फोन और इंटरनेट कनेक्शन मिलता है । पूर्व राष्ट्रपति को मुफ्त बिजली और पानी की सुविधा पूर्व राष्ट्रपति को गाड़ी और ड्राइवर भी दिए जाते हैं। मुफ्त मेडिकल की सुविधा भी दी जाती है। पांच लोगों का निजी स्टाफ भी पूर्व राष्ट्रपति को मिलता है। दिल्ली पुलिस की सुरक्षा दी जाती है। पूर्व राष्ट्रपति को एक व्यक्ति के साथ प्रथम श्रेणी में मुफ्त ट्रेन और हवाई यात्रा की सुविधा के हकदार होते हैं।

Related posts

मुख्यमंत्री योगी और सीएम धामी फिर एक मंच पर होंगे साथ, इस शहर में करेंगे जनसभा

Editor's Team

Jaipur Mumbai Train Firing : आरपीएफ जवान ने जयपुर मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन में फायरिंग पर एक एएसआई और तीन यात्रियों की हत्या कर दी

admin

VIDEO ह्रदय विदारक हादसा : मेडिकल की तैयारी कर रहा छात्र छठी मंजिल की बालकनी में लगी जाली के टूटने से नीचे आ गिरा, चप्पल पहनते समय बैलेंस बिगड़ने से हुई घटना, मौजूद साथी भी बचा नहीं सके, देखें दर्दनाक वीडियो

admin

Leave a Comment