Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 1, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

परिवार में फिर कलह, अखिलेश और चाचा के बीच बढ़ी तल्खी, इस वजह से नाराज हुए शिवपाल

यूपी में चाचा भतीजा के बीच में एक बार फिर से तल्खी बढ़ गई है। भतीजे अखिलेश यादव की आज लखनऊ में आयोजित विधायक दल की बैठक में चाचा शिवपाल यादव को नहीं बुलाया गया। विधानसभा चुनाव के पहले शिवपाल यादव जहां अखिलेश और मुलायम सिंह के साथ कदम ताल करते नजर आ रहे थे वो अब नाराज हैं। विधायक चुने जाने के बाद भी उन्हें विधायक दल की बैठक का न्योता नहीं मिला। शनिवार को सपा के दफ्तर में पार्टी विधायकों की बैठक हुई जिसमें शिवपाल यादव को नहीं बुलाया गया। अब शिवपाल इस बात से नाराज हैं। महीनों की तल्खियां दूर करके उन्होंने सपा और अखिलेश का हाथ थामा था लेकिन एक बार दोनों के बीच कड़वाहट आ गयी है। उन्होंने कहा कि वो लखनऊ में दो दिन से इंतजार कर रहे थे, लेकिन उन्हें विधायक दल की बैठक में नहीं बुलाया गया।

Leave a Comment