भारत की अध्यक्षता में 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 12-13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। इस सम्मेलन का प्रमुख विषय ‘लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता’ रहा। इस सम्मेलन की सफलता के लिए प्रधानमंत्री ने सभी सदस्य देशों के नेताओं का आभार व्यक्त किया। सम्मेलन की आधिकारिक बैठक के इतर एक-दूसरे से नेताओं की मुलाकात के कई ऐसे पल भी कैमरे में कैद हुए जो बहुत ही आकर्षक रहे।
ऐसा ही एक पल देखने को मिला जब तीन महाशक्ति एक साथ नजर आईं। यह खास पल था, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक हाथ में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का हाथ था और दूसरे हाथ से उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का हाथ थामा हुआ था। इस दौरान तीनों के चेहरों पर आई मुस्कान ने सभी को आकर्षित किया। यह पल जब कैमरे में कैद हुआ तो खूब चर्चा हुई। भारत, रूस और चीन तीनों ही शक्ति संपन्न देश हैं। एक मंच पर जब तीनों ने हाथ मिलाया तो इसकी चर्चा पूरे विश्व में हुई।
ऐसा ही एक और खास पल था जब भारत मंडपम के बाहर सभी ब्रिक्स नेताओं ने पौधरोपण कर सामूहिक तस्वीर खिंचवाई। इस दौरान भी प्रधानमंत्री मोदी ने अपने दाईं तरफ खड़े राष्ट्रपति पुतिन का हाथ थामकर अपने नजदीक खीचा। यह अंदाज बताता है कि भारत और रूस के बीच मित्रता का स्तर कितना गहरा है।
इसी तरह ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन के साथ भी प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीरों ने भी काफी सुर्खियां बटोरीं। एक खास पल जो कैमरे में कैद हुआ, जब प्रधानमंत्री मोदी पेजेश्कियन का हाथ थामे हुए दिखे। यह पल भी कई मायनों में खास रहा। भले भी ईरान इस समय गंभीर युद्ध में फंसा हुआ है, लेकिन भारत के साथ उसकी मित्रता और व्यापारिक संबंध काफी पुराने हैं। इसी तरह की कई झलकियां रहीं जो कैमरे में कैद हुईं। जब प्रधानमंत्री मोदी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत अन्य देशों के नेताओं को भारतीय सांस्कृतिक धरोहर की झलकियां दिखाते नजर आएं। इस सम्मेलन में भव्य और रंगीन रंगोली और भारतीय कलाकृतियों की प्रदर्शनी शामिल की गई थीं।
इसी तरह शी जिनपिंग, व्लादिमीर पुतिन, सिरिल रामाफोसा, प्रबोवो सुबियांतो और अब्देल फतह अल-सीसी सहित कई वैश्विक नेता आपस में संवाद और अनौपचारिक बातचीत के दौरान हंसते मुस्कुराते पल भी कैमरे में कैद हुए। एक खास और भी रहा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिक्स सदस्य देशों, साझेदार देशों, आमंत्रित देशों तथा अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों ने 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में एक साथ फैमिली फोटो खिंचवाई।
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इस फोटो सेशन में प्रधानमंत्री मोदी के साथ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम, इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और कई अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया।
अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के शानदार और सफल आयोजन के लिए सभी सदस्य देशों का आभार जताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘ब्रिक्स’ सिर्फ देशों का समूह नहीं बल्कि समाधान का इकोसिस्टम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ साझा विजन को नई दिशा देगा। साथ ही पीएम मोदी ने ब्रिक्स के अगले होस्ट के तौर पर चीन को एक बार फिर बहुत-बहुत शुभकामनाएं दीं।

