Uttarakhand uniform civil code : उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए धामी सरकार ने तैयारी तेज की - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 11, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

Uttarakhand uniform civil code : उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए धामी सरकार ने तैयारी तेज की


उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने के लिए धामी सरकार ने तैयारी तेज कर दी है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता के लिए जस्टिस रंजना प्रसाद देसाई की अध्यक्षता में कमेटी ने ड्राफ्ट लगभग तैयार कर लिया है और 30 जून तक कमेटी ड्राफ्ट सरकार को उपलब्ध करा देगी। सरकार को ड्राफ्ट मिलते ही उसे लागू करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य होगा, जहां समान नागरिक संहिता लागू होगी। सीएम धामी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन कार्यालय में स्थापित मॉडर्न इंट्रीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का शुभारंभ करने के दौरान यह बात कही। सीएम ने कहा कि धर्मांतरण घुन की तरह लग गया था जिसे रोकने के लिए कठोर कानून लाए। कहा कि सरकार किसी धर्म के खिलाफ नहीं है, लेकिन सरकारी जमीन पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Related posts

Uttarakhand: हरिद्वार में अमित शाह ने न्याय सुधार और विकास कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

admin

लंदन पहुंचे सीएम धामी प्रवासियों के साथ झूमे

admin

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी से दिल्ली में मुलाकात की, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्च

admin

Leave a Comment